प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 14 लोगों की मौत हो गई। गुड़गांव में 6, फरीदाबाद में 3, रोहतक, सोनीपत, हिसार, झज्जर व चरखी दादरी में 1-1 मौत हुई है। गुड़गांव में मौतों का आंकड़ा 25 और फरीदाबाद में 29 पर पहुंच गया है। अब तक प्रदेश में 86 लोगों की कारोना से जान जा चुकी है। 48 लोग फिलहाल गंभीर हैं। इनमें 33 ऑक्सीजन व 15 वेंटिलेटर के सहारे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 421 नए मरीज मिले हैं।
इनमें सबसे ज्यादा 203 गुड़गांव व 100 फरीदाबाद में मिले हैं। अब संक्रमितों की कुल संख्या 6914 हो गई है। वहीं, 328 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। अब तक 2803 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं एक साथ 8 हजार से ज्यादा संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश अभी भी 4025 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रदेश में अब रिकवरी रेट 40.45% है। 1.24% मरीजों की मौत हुई है। मरीजों की संख्या अब 8 दिन में दोगुनी हो रही है।
बढ़ते संक्रमण पर सरकार की नई प्लानिंग
- कार्यकाल बढ़ाया, मेडिकल स्टूडेंट्स की सेवाएं भी लेंगे- कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने नई प्लानिंग जारी की है। इसके अनुसार स्वास्थ्य विभाग के 11 हजार कर्मचारियों का तीन माह का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कर रहे चौथे व पांचवें वर्ष के मेडिकल स्टूडेंट्स की सेवाएं लेने के आदेश जारी किए हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों के सहयोग के लिए आयुष डॉक्टरों की सेवाएं ली जाएंगी।
- प्राइवेट अस्पतालों को दिए जाएंगे वेंटिलेटर- स्वास्थ्य विभाग के पास जो वेंटिलेटर हैं, वे लोन बेसिस पर प्राइवेट अस्पतालों को दिए जाएंगे। विज ने आदेश जारी किए हैं कि ये वेंटिलेटर देते वक्त प्राइवेट अस्पताल से अंडरटेकिंग ली जाए कि वे इनका इस्तेमाल कोरोना मरीजों के लिए ही करेंगे। राज्य सरकार ने कुछ समय पहले ही 200 वेंटिलेटर देने का निर्णय लिया था। प्रदेश में अभी कुल 1021 वेंटिलेटर हैं।
यहां मिले नए केस : गुड़गांव में 203, फरीदाबाद में 100, सोनीपत में 22, रोहतक में 17, अम्बाला मे 16, पलवल में 15, झज्जर, हिसार में 7-7, सिरसा, भिवानी में 6-6, रेवाड़ी में 5, पानीपत, यमुनानगर में 4-4, करनाल, कुरुक्षेत्र में 3-3, चरखी दादरी, नूंह में 2-2, जींद व पंचकूला में 1-1 केस मिला है।
यहां मरीज ठीक हुए : गुड़गांव में 185, सोनीपत में 45, रोहतक में 44, नूंह में 12, महेंद्रगढ में 11, कुरुक्षेत्र, पलवल में 9-9, फतेहाबाद, भिवानी में 5-5, कैथल में 2, झज्जर में 1 केस मरीज ठीक हुआ है।
24 घंटे का अपडेट
- 3593 संदिग्धों के सैंपल लिए
- 8273 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव
- 2967 लोग सर्विलांस पर लिए
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YrGxMY
via IFTTT