मरकज इंग्लैंड में होता तो वहां जेसीबी चल जाती, पार्टी के समर्थकों ने कराया केस दर्ज

मरकज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करना खुद को भाजपा नेता बताने वाले गांव अकालगढ़ निवासी अंकुश कांबोज को भारी पड़ गया। गांव के ही भाजपा समर्थकों ने उस पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उसने मरकज को लेकर टिप्पणी की है। अगर इंग्लैंड में मरकज होती तो अब तक जेसीबी उसका मलबा उठा रही होती। वहीं, इसके अलावा भी उसने विशेष समुदाय के लोगों पर टिप्पणी की। आरोपी ने फेसबुक पर रक्षामंत्री के साथ डीपी लगाई है। वहीं, लिखा कि वह सरकार और जनता के बीच की दूरी कम करने में लगा है। सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि अंकुश के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।


गांव अकालगढ़ निवासी मारुफ खान ने पुलिस को शिकायत दी कि इस समय देश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। प्रशासन और सरकार इसे रोकने के हर इंतजाम कर रही है। सरकार और प्रशासन की तरफ से आदेश दिए गए हैं कि अगर कोई अफवाह फैलाता है और किसी के धर्म पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

आरोप लगाया कि उनके गांव का अंकुश कांबोज इस समय जाति को लेकर सोशल मीडिया पर जहर घोलने का काम कर रहा है। वह आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। इससे माहौल खराब हो रहा है। इस शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा-153ए, 505 और 67आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। वहीं, शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने अपनी कार पर हूटर लगाया है। वह लॉकडाउन में भी गांव में कार में हूटर बजाकर घूमता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खुद को भाजपा नेता बताने वाला अंकुश काम्बोज।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ViDMMp
via IFTTT