दो दिनों में नियम तोड़ने पर 330 केस दर्ज, 404 गिरफ्तार और 460 वाहनों के चालान काटे

(मनोज कुमार)प्रदेश में लॉकडाउन पार्ट-2 में बीस अप्रैल से दी गई ढील के बाद लोगों के सड़कों पर आने से सरकार ने फैसले में संशोधन कर दिया है। स्टेशनरी के साथ एसी, कूलर, पंखें और रिपेयरिंग की दुकानों को फिर बंद करने का आदेश दिया गया है। इसे लेकर रिव्यू एवं डिजास्टर मैनेजमेट डिपार्टमेंट के एसीएस धनपत सिंह ने निर्देश जारी किए हैं, क्योंकि लोगों को संभालने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। एक वजह यह भी बताई जा रही है कि केरल की ओर से भी ज्यादा छूट दी गई थी, जिस पर गृह मंत्रालय द्वारा फटकार लगाने पर यहां पहले ही इन दुकानों को फिर बंद करने के आदेश जारी कर दिए।

लोग सड़कों पर, पुलिस सक्रिय

थोड़ी छूट मिलने पर इसका ज्यादा फायदा उठाने के लिए लोग सड़कों पर आए तो पुलिस भी सक्रिय हुई। गृह मंत्री अनिल विज तक कई शहरों की तस्वीरें भी पहुंचीं। ऐसे में उन्होंने गृह सचिव को सख्ती से नियमों की पालना के आदेश दिए। पुलिस की ओर से सोमवार और मंगलवार को दो दिन में ही 330 एफआईआर दर्ज कर 404 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 460 वाहनों के चालान काटे गए हैं। विज ने कहा कि बिना पास के कोई भी बाहर नहीं निकलेगा। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी।

फरीदाबाद में सर्वे टीम पर हमला, एएसआई समेत दो घायल

सेक्टर-62 स्थित आशियाना सोसायटी में कोरोना संक्रमण का सर्वे करने गई टीम पर लोगोंने हमला कर दिया। इसमें आशा वर्कर रेखा शर्मा और एएसआई ओम प्रकाश को चोटें आई हैं। पुलिस ने पांच लोगों गिरफ्तार किया है। आशा वर्करों का कहना हमला करने वाले लोग जमातियों और किसी बाहरी व्यक्ति के आने के बारे में पूछताछ करने पर भड़क उठे। तीन दिन पहले उस क्षेत्र में काम करने वाली आशा वर्कर रेखा शर्मा डोर टू डोर सर्वे करने गई थीं। जब वह सवाल पूछ रही थीं तभी कुछ युवक और महिलाएं एकत्र हो गईं। आशा वर्कर से बदसलूकी कर गाली गलौच करने लगीं।

राज्य में दो केस नए मिले, छह ठीक होकर घर लौटे
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में दो नए केस फरीदाबाद और गुड़गांव सामने आए हैं, जबकि पलवल में दो, अंबाला में एक और नूंह में तीन मरीज ठीक हुए हैं। अब राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 147 हो गई है। जबकि कुल संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 257 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश में मरीजों की रिकवरी रेट 56.7 प्रतिशत है जोकि देश के रिकवरी रेट 16.38 प्रतिशत से कहीं ज्यादा है। प्रदेश में मृत्यु दर केवल 0.79 है जबकि देश में मृत्यु दर 3.15 प्रतिशत हैं।

कोरोना के मरीजों की संख्या 7.5 दिन में दोगुनी हुई

इसके अलावा देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 7.5 दिन में दोगुनी हुई है। जबकि हरियाणा में 13.15 दिन में दोगुनी बढ़ी है। मंत्री ने कहा कि हमने टेस्टिंग भी काफी की हैं। राष्ट्रीय टेस्टिंग दर प्रति मिलियन 304 है। हरियाणा में टेस्टिंग दर 548 प्रति मिलियन है। विज ने मरीजों के ठीक होने का श्रेय सभी विभागों के कर्मचारियों को दिया है। साथ में जनता ने भी खूब सहयोग किया है। हालांकि लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई। इसलिए सभी का याेगदान आगे भी चाहिए।

जानिए आज तक की स्थिति
32,607
लोग हो चुके हैं सर्विलांस।
16,611 का हो चुका सर्विलांस पूरा।
15,996 लोग अभी हैं सर्विलांस पर।
14,562 लोगों के लिए गए हैं सैंपल।
1,2253 सैंपल आ चुके हैं निगेटिव।
2068 की रिपोर्ट का है इंतजार।
3 मरीजों की माैत हो चुकी है।
257 लोग संक्रमित पाए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
330 cases filed for breaking rules in two days, 404 arrested and


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RUqEfG
via IFTTT