गृह मंत्री विज ने 40 शक्ति केंद्र प्रमुखों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर राशन वितरण की जानकारी ली


अम्बाला | अग्रवाल धर्मशाला में स्थापित राशन कलेक्शन सेंटर में संस्थाअाें द्वारा दिए जा रहे राशन काे अब तक हजारों जरूरतमंद लोगों काे बांटा जा चुका है। राशन बांटने की ड्यूटी अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपा के 40 शक्ति केंद्र प्रमुखों की लगाई गई है। रविवार दोपहर काे गृह मंत्री अनिल विज ने अपने अावास से लैपटॉप के माध्यम से शक्ति केंद्र प्रमुखों से वीडियो कान्फ्रेंस कर राशन वितरण की जानकारी ली। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुखों को निर्देश दिए कि संकट की घड़ी में चाहे कोई व्यक्ति किसी भी दल का हो, किसी भी धर्म का हो वह भूखा नहीं रहना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news home minister vij took video conferencing from 40 shakti center heads to get information about ration distribution


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ReajSB
via IFTTT