सोसाइटी ने घर-घर जाकर दी मोमबत्तियां अाैर दीए


अम्बाला | सहयोग वेलफेयर सोसाइटी दयालबाग एवं कॉलोनी के सभी सदस्यों ने रात 9 बजे 9 मिनट के लिए अपने घरों के गेट एवं बालकनी पर मंगलदीप जलाने का संकल्प पूरा किया। सोसाइटी सदस्य मोना शर्मा व वीना आहूजा ने बताया कि सोसाइटी के सभी सदस्यों ने सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए प्रत्येक घर में जाकर दीपक व मोमबत्ती बांटी। ताकि लोग घर पर ही रहे और दुकानों पर भीड़ इकट्ठी न हो सके। अभियान के दौरान सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए सागर शर्मा, गिरीश कुमार, कंचन, किरण लुम्बा, रमेश कुमार व परवीन कुमार मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news society went door to door and gave candles
Ambala News - haryana news society went door to door and gave candles


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2V7ynHJ
via IFTTT