अनाज मंडी में राेजाना 4 हजार लाेगाें का खाना हाे रहा तैयार


काेराेना वायरस से लड़ने के लिए समाजसेवी संस्थाएं प्रशासन के साथ खड़ी हैं। इन संस्थाओं में कई नाम शामिल हैं। एेसे ही अम्बाला राइस मिलर्स एसोसिएशन ने लाॅकडाउन के बाद ही जरूरतमंद लाेगाें काे खाना खिलाकर सेवा का बीड़ा उठाया।

राइस मिलर्स एसाेसिएशन, आढ़ती एसोसिएशन अाैर शिवधाम मंदिर कमेटी सेक्टर-9 साथ मिलकर राेजाना 4 हजार लाेगाें काे खाना खिला रही है। साेमवार काे 8वें दिन समाजसेवी लाेग खाना पैकिंग कर प्रशासन अाैर विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं।

} खाना बनाने में हर राेज 45 हजार हाे रहे खर्च: अम्बाला राइस मिलर्स एसोसिएशन प्रधान संजीव गर्ग ने बताया कि लाॅकडाउन के बाद ही उनकी सेवा निरंतर चल रही है। नई अनाज मंडी में शाॅप नंबर 41 काे उन्हाेंने रसाेई बनाया हुअा है। उनकी 15 सदस्यीय टीम हलवाइयाें के साथ मिलकर राेजाना 4 क्विंटल चावल, 6 क्विंटल दाल तैयार कर रही है। एक बार में बड़े कड़ाहे में 2 क्विंटल दाल बनती है। यह खाना कैंट अाैर सिटी में 4 हजार जरूरतमंद लाेगाें तक राेजाना पहुंचाया जा रहा है। इस कार्य में आढ़ती एसोसिएशन से प्रधान मक्खन लाल, सेक्रेटरी गाैरव गुप्ता, उनके प्रमुख सहयाेगी अशाेक अग्रवाल, मुनीष जैन, कमल सिंगला अाैर उनकी पूरी टीम शामिल हैं। राेजाना 45 हजार रुपए का खर्च राशन पर अा रहा है।

8वें दिन 850 लाेगाें काे खिलाया खाना

अम्बाला | श्री शिव कांवड़ सेवा संघ व श्री रामलीला कमेटी, अनाज मंडी द्वारा चल रहे कैंपेन के 8वें दिन 850 लाेगाें काे खाना बांटा गया। इस दौरान प्रधान सुभाष गोयल सीए, अजय अग्रवाल, अनिल, पवन, आदित्य, अनुभव सीए, अरुण, बृजभूषण, बाबू राम, राजू ट्रांसपोर्ट वाले, युधिष्ठिर, अमित, संजय, सुरिंदर, रजनीश, रमेश, सतीश, मास्टर गंभीर, रिंपी, आशु मौजूद रहेl

जरूरतमंदों काे भाेजन दे रहा बीवीएस

अम्बाला सिटी | भगतसिंह विचारधारा सेवादल दो वक्त का खाना जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचा रहा है। बीवीएस के अध्यक्ष कुंवरदीप सिंह लखीवाल साहा ने बताया कि शुभम सैनी, प्रिंस पांचाल, टिंकू पांचाल, संदीप सैनी, राजेश, सोनू बीहटा, हिमांशु कड़ासन, रोहित, सुमित कड़ासन जैसे करीब 30-40 युवा इस मुहिम में लगे हुए हैं। भोजन साहा गांव की महिलाएं तैयार कर रही हैं।

महिलाएं घर में सिल रही कपड़े के मास्क

अम्बाला सिटी | वंदे मातरम दल संस्था सदस्य राेजाना सुबह सैनी आश्रम में ठहरे 260 श्रमिकाें का सुबह का खाना पहुंचा रही है। इसके अलावा बेसहारा पशुओं के लिए राेजाना 5 क्विंटल चारा, डाॅग काे बिस्किट, रस खिलाए जा रहे हैं। संस्था से जुड़ी महिलाएं कपड़े के मास्क भी बना रही हैं। प्रदेशाध्यक्ष दविंद्र जस्सल, वाइस प्रधान भरत सिंह के नेतृत्व में टीम कार्य कर रही है।

युवा सर्वजन सेवा दल बांट रहा खाना

अम्बाला सिटी | अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में युवा सर्वजन सेवा दल शिव मंदिर जग्गी कॉलोनी फेस 3 के चेयरमैन अवधेश गिरी, महामंत्री रीटा गिरी, सुरिंद्र गिरी, संतोष गिरी, सुरेश गिरी, दीपक गिरी द्वारा शिवपुरी कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को सुबह शाम खाना बांटा जा रहा है।

} इधर, विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने कैंट स्थित सैनिक नगर में 350 जरूरतमंदों को भोजन कराया। उम्मेद सिंह, जितेंद्र, रवि, रंजीत, विकास, रामवीर, जुगनू, मोहन, अजब, नरेंद्र, उमेश, राधेश्याम, पवन और जसमेर शामिल रहे।

प्रशासन अाैर संस्था मिलकर पहुंचा रही खाना: अनाज मंडी में खाना तैयार कर उसकी पैकिंग की जा रही है। खाना में दाल चावल, छाेले चावल, कड़ी चावल अलग-अलग दिन बनाए जाते हैं। मंगलवार काे रसाेई में अालू-पुरी बनाया जाएगा। मंडी में ही बनाई रसाेई में पैकिंग कर उसे प्रशासन अाैर समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से कैंट के वार्ड नंबर-15, 18, सेना नगर, सिटी के वाटिका चाैक, सेक्टर-10, हाउसिंग बाेर्ड, मानव चाैक सहित अन्य कई जगहाें तक पहुंचाया जा रहा है। 700 पैकेट राेजाना एसडीएम ऑफिस की टीम कैंट में लेकर जा रही है। नेकी की दीवार संस्था 1500, राॅबिन हुड आर्मी संस्था 600 पैकिंग, प्रेम गाेसाईं सेना नगर में ट्रांसपोर्ट लेबर के लिए 150 पैकेट खाने के राेजाना लेकर जा रहे है। साथ ही मंडी में भी मजदूर सुबह 9.30 से दाेपहर 3 बजे तक खाना खा रहे हैं। यहां भी स्टाॅल लगाया गया है।


अम्बाला सिटी | जरूरतमंद लाेगाें के लिए खाने की पैकिंग करते सेवादार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news rejana 4 thousand will bring food in the grain market is ready
Ambala News - haryana news rejana 4 thousand will bring food in the grain market is ready
Ambala News - haryana news rejana 4 thousand will bring food in the grain market is ready
Ambala News - haryana news rejana 4 thousand will bring food in the grain market is ready
Ambala News - haryana news rejana 4 thousand will bring food in the grain market is ready


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xbegvb
via IFTTT