अम्बाला | कैंट की अग्रवाल धर्मशाला से वांलटियर्स जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। इस कार्य के तहत पिछले सप्ताह जहां लगभग 20 हजार जरूरतमंद लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा दी गई थी, वहीं इस सप्ताह के तहत भी इस कार्य को निरंतर करते हुए जरूरतमंद लोगों को यह सामान उपलब्ध करवाया जा रहा है। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य यही है कि संकट की इस घड़ी एवं लॉकडाउन में कैंट क्षेत्र के तहत कोई भी जरूरतमंद इस वक्त भूख से प्रभावित न हो। मंत्री के मीडिया कोआर्डिनेटर विजेंद्र चौहान ने बताया कि मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन में इस कार्य के लिए 40 इंचार्ज नियुक्त किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RhVnCX
via IFTTT