गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक में 20 हजार से तैयार किया सेनिटाइजेशन मुख्य द्वार


अम्बाला सिटी | सिटी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राध्यापकों एवं कार्यशाला अनुदेशकों ने संयुक्त रूप से संस्थान के लिए सेनिटाइजेशन चैंबर का निर्माण किया। जिसका उपयोग संस्थान में प्रविष्ट होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सेनिटाइज करने के लिए किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा विभाग के जनरल डायरेक्टर अजीत बालाजी जोशी द्वारा राजकीय बहुतकनीकी अम्बाला शहर को प्रोजेक्ट दिया गया। संस्थान प्रिंसिपल डॉ. राजीव सपरा ने बताया कि संस्थान के प्राध्यापक मेकेनिकल संजीव कुमार, सिविल से शीशपाल, बलतार सिंह, कार्यशाला अनुदेशक सुशील कुमार, दलविंदर सिंह, वीरेंद्र नेहरा, मनिंद्र के सहयोग से प्रोजेक्ट पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्य में संस्थान के पूर्व विद्यार्थी दविंद्र का भी सहयोग रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XgZJ18
via IFTTT