सब्जी-फल खरीदने से पहले मार्केट कमेटी का तय रेट देख लें, विक्रेता को उससे ज्यादा एक पैसा न दें


{ मानव चौक पर प्याज 30 रुपए तो उत्तम नगर में 35 रुपए किलो तक बिका, सरकारी रेट 20 से 25 रुपए

{ मानव चौक क्षेत्र में सेब 130 रुपए तक, केला 60 से 80 रुपए दर्जन, अंगूर गोल 100 रुपए, प्याज 30 रुपए रेट रहा।

{ सिटी उत्तम नगर में आलू 25 रुपए, प्याज 35 रुपए, नींबू 30 रुपए पाव था। जबकि नींबू का सरकारी रेट प्रति किलो 70 से 80 रुपए के बीच है।

{ नदी मोहल्ला में खीरा देसी 20 रुपए, केला 60 रुपए दर्जन था।

{ बांस बाजार में गोभी 30 रुपए, आलू 30 रुपए प्रति किलाेग्राम।

{ बलदेव नगर आलू 30 रुपए, प्याज 30, मटर 60 रुपए, केला 60 रुपए दर्जन रेट रहा।

(6 अप्रैल के लिए यह सरकारी रेट थे: सेब 80 से 120 रुपए, अंगूर गोल 70 से 90 रुपए, प्याज राजस्थान वाला 20 रुपए व नासिक वाला 25 रुपए, गोभी 15 से 20 रुपए, खीरा देसी 10 रुपए, आलू 22 से 27 रुपए किलो।)

तीन दिन रहेगी मंडी बंद

अाढ़तियाें ने फैसला लिया है कि देवी नगर में नई सब्जी कोरोना संकट के चलते हर साेमवार, बुधवार और शनिवार को बंद रहेगी। 6 अप्रैल साेमवार को भी मंडी बंद रही। कई रेहड़ी वाले मंडी में सब्जी लेने पहुंचे, मगर खाली लाैटना पड़ा। यदि सेक्टर, गली, मोहल्ला में कोई रेहड़ी वाला निर्धारित मूल्य से ज्यादा रेट पर फल या सब्जी बेचता है तो इन नंबरों पर शिकायत करें।

9729730505, 7015232585

7206941139

सिटी में अाज यह रहेंगे सब्जी व फल के रेट

सब्जी-फल रेट/किलाेग्राम

संतरा 50 से 80

अंगूर साेनका 90 से 120

अंगूर गाेल 70 से 90

सेब 80 से 120

चीकू 30 से 50

पपीता 55 से 60

केला 30 से 35

अाम 60 से 100

अनार 80 से 150

तरबूज 25 से 30

टमाटर लाेकल 15 से 20

टमाटर नासिक 20 से 25

अालू 22 से 27

प्याज नासिक 25

प्याज राजस्थान 20

पेठा 15

सब्जी-फल रेट/किलाेग्राम

गाेभी 15 से 20

हरी मिर्च 30 से 35

अदरक 95 से 125

भिंडी 70 से 80

बंद गाेभी 15 से 20

लहसुन 80 से 90

खीरा देसी 10

खीरा पाैली हाउस 20 से 25

घीया 15 से 20

मटर लाेकल 20 से 25

मटर शिमला 40 से 45

नींबू 70 से 80

धनिया 15 से 20

मैथी 10 रुपए नग

माैसमी 30 से 45

गाजर 25 से 30

अम्बाला | सिटी के जगाधरी गेट पर बिना रेट लिस्ट फल बेचता युवक।

जाे रेहड़ी वाले सब्जी-फल के सरकारी रेट से ज्यादा पैसे ग्राहक से वसूल रहे हैं, उन्हें एक बार चेतावनी दी जाएगी। अगर फिर भी नहीं मानते तो उनका पास कैंसिल किया जाएगा। रेहड़ी वालों को मंगलवार से रेट लिस्ट लगाने के लिए कहा जाएगा। साेमवार को मंडी बंद थी, मगर उन्हें आढ़तियों की तरफ इसे बारे में लिखित में जानकारी नहीं दी गई। मंडी बंद होने के कारण मंगलवार को भी साेमवार वाले रेट ही मान्य हाेंगे।
-अाशा, सेक्रेटरी, मार्केट कमेटी, अम्बाला सिटी।

सबसे ज्यादा अंगूर, अालू, प्याज, गाेभी, खीरा के रेट ज्यादा वसूल रहे| सिटी में मार्केट कमेटी ने 550 से ज्यादा रेहड़ी वालों को पास जारी किए हैं। इन रेहड़ी वालों को एरिया बांटे गए हैं। यह अपने एरिया से बाहर सब्जी नहीं बेचेंगे। जगाधरी गेट पर एरिया से बाहर आकर सब्जी बेचने पर दो रेहड़ी वालों के पास भी मार्केट कमेटी सेक्रेटरी आशा ने कैंसिल किए थे। मार्केट कमेटी अधिकारियों का कहना है कि रेहड़ी वालों को वाट्सएप व टेक्स्ट मैसेज के जरिए रेट लिस्ट रोजाना दी जा रही है। मगर अभी तक रेहड़ी वालों ने रेट लिस्ट रेहड़ी पर नहीं लगाई है। रेहड़ी वाले अंगूर, अालू, प्याज, गाेभी, खीरा, गोभी के रेट ज्यादा वसूल रहे हैं। 5 से लेकर 10 रुपए तक की चपत ग्राहक को लग रही है। केले के रेट को लेकर कंफ्यूजन है। क्योंकि थोक में केला किलो के हिसाब से बिकता है और रिटेल में दर्जन के हिसाब से। मार्केट कमेटी किलो के हिसाब से केले का रेट तय करती है। जैसे सरकारी रेट में केला 6 अप्रैल को 30 से 35 रुपए किलो तय था जबकि रिटेल में 60 से 80 रुपए प्रति दर्जन बिक रहा था।

रेहड़ी वाले पुरानी लिस्ट ही ग्राहक को दिखा रहे | मार्केट कमेटी अधिकारी रोजाना मंडी रेट के हिसाब से लिस्ट तैयार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह लिस्ट रेहड़ी वालों के मोबाइल पर भेजी जा रही है, मगर कई रेहड़ी वाले पुरानी रेट लिस्ट ही ग्राहक को दिखा रहे हैं। पहले रेट लिस्ट में ज्यादा रेट था और अब सस्ता, मगर वह पुराना ज्यादा रेट ही वसूल रहे हैं। मार्केट कमेटी अधिकारियों को चाहिए कि वह अपने कर्मचारी लगाकर कोई ऐसी व्यवस्था करे कि रेहड़ी वालों को नई सब्जी मंडी में ही रेट लिस्ट दी जाए ताकि वह रेस्ट लिस्ट की काॅपी अपने रेहड़ी पर लगा सके, मगर अभी रेहड़ी वाले रेट लिस्ट नहीं लगा रहे।

अम्बाला सिटी | लॉकडाउन के बाद फलों-सब्जियों की कालाबाजारी न हो, इसके लिए मार्केट कमेटी अगले दिन के लिए रेट लिस्ट जारी करती है। सरकारी रेट तय होने के बाद काफी हद तक सब्जी-फल के रेट में लगी आग बुझ तो गई, लेकिन अभी भी सेक्टर्स, गली, मोहल्लों में सब्जी-फलों के अलग-अलग दाम वसूले जा रहे हैं। दैनिक भास्कर ने अम्बाला सिटी के सेक्टर, कॉलोनी व कई मोहल्लों में सब्जी व फलों के दाम जाने। कुछ जगह तो विक्रेता मार्केट कमेटी द्वारा तय रेट लिस्ट के हिसाब से दाम ले रहे हैं लेकिन जगह मनमर्जी भी चल रही है।


ग्राउंड रिपाेर्ट

मैं सतनाम सिंह। खतरों के बीच पत्रकारिता धर्म निभा रहा हूं, क्योंकि मेरे परिवार के साथ भास्कर के पाठकों को भी मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है।

अम्बाला



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news before buying vegetables and fruits see the fixed rate of the market committee do not pay more than that to the seller
Ambala News - haryana news before buying vegetables and fruits see the fixed rate of the market committee do not pay more than that to the seller


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xbMMe2
via IFTTT