बिना परमिशन अम्बाला में कंबाइन प्रवेश नहीं करेगी: डीसी


अम्बाला | लाॅकडाउन के दाैरान फसलों की कटाई के लिए निकटवर्ती प्रदेशों एवं जिलों से आने वाली कंबाइन व थ्रेसर मशीन अम्बाला में बिना उपनिदेशक कृषि अम्बाला की अनुमति के प्रवेश नहीं करेगी। यह आदेश डीएम एवं डीसी अशोक कुमार शर्मा ने दिए। उन्होंने कहा कि प्रवेश से पहले चिन्हित स्थानों पर उपकरणों को सेनिटाइज करना अनिवार्य है और उसके साथ ही स्वयं व साथ आए मजदूरों को अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य विभाग अम्बाला के मेडिकल जांच परीक्षण से गुजरना होगा। इन आदेशों की पालना न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि 10 दिनों से अम्बाला से होकर ही दूसरे राज्यों में करीब 100 कंबाइन रोजाना जा रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news combine will not enter ambala without permission dc


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xVQMzk
via IFTTT