सौगात शोरूम से एलईडी चुराने वाले दो आरोपी काबू


अम्बाला | राय मार्केट में सौगात इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप से एलईडी और स्टेबलाइजर चोरी करने के मामले में डिटेक्टिव स्टाफ ने दो को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान टांगरी बांध पर न्यू टैगोर गार्डन निवासी मोनू और मिलिट्री क्वार्टर में रहने वाली श्याम लाल के रूप में हुई है। सोमवार को चोरी के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने अम्बाला सिटी कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। कैंट के रानी बाग निवासी हेमंत बतरा की शिकायत पर कैंट सदर थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया था। टीम ने इंस्पेक्टर सुनील की देखरेख में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है और उनके सामान भी जब्त कर लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34gJL8p
via IFTTT