रोटरी एवं कैंसर अस्पताल लक्की फार्म में 14 तक दो समय का भोजन कराएगा


कैंट के राम बाग रोड पर स्थित रोटरी एवं कैंसर अस्पताल जगाधरी राेड पर लक्की फार्म में रह रहे प्रवासी मजदूरों को दो समय को भोजन मुहैया कराएगा। एसडीएम कार्यालय कैंट की ओर से उन्हें इसकी अनुमति दी गई है। इसलिए अब अस्पताल 14 अप्रैल तक 400 मजदूरों को यह खाना देंगे। अस्पताल की ओर से यह खाना अम्बाला कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड रिसर्च में बनाया जाएगा। इसके बाद अस्पताल की एंबुलेंस के जरिए फार्म में पहुंचा जाएगा। इसके अलावा राम स्वरूप मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की मदद से इसको फार्म में वितरित किया जा रहा है।

इसके अलावा अस्पताल की ओर से दैनिक आवश्यकताओं का जरूरी सामान भी वितरित किया जा रहा है। अस्पताल से जुड़े अश्विनी गोयल ने बताया कि यह कार्य 30 मार्च से किया जा रहा है। दोनों संस्थाओं की ओर से अाशीष, अरुण कुमार, राजदीप, करण राज, सोनू, धर्मा, शुभम समेत अन्य वॉलियंटर्स समाजसेवा में जुटे हैं।

लक्की फार्म में रह रहे मजदूरों के लिए खुद खाना बनाते अस्पताल संचालक की परिवारिक सदस्य।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news rotary and cancer hospital will provide two meals till 14 at lucky farm


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34rx1MB
via IFTTT