भाजपा के 40 शक्ति केंद्र प्रमुखाें ने 5 हजार जरूरतमंद परिवारों में चाैथे महीने का राशन बांटना शुरू कर दिया है। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राशन बांटने का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए शक्ति केंद्र प्रमुख संजय वर्मा, सोमी बिंद्रा, विकास चौहान, सुरेश मच्छौंडा, उम्मेद सिंह, तेजपाल डिंपल, मनीष शर्मा, भोला विज, ओमप्रकाश सुखीजा ने अमन नगर, न्यू अजीत नगर, लक्की नगर, न्यू लक्की नगर, मच्छाैंडा, चंद्रपुरी, शिवाला मंडी, साईं का बाग, गुरु नानक नगर, गोविंद नगर, कृष्णा नगर, एकता विहार, सत्संग विहार, बब्याल, वशिष्ठ नगर में जरूरतमंद व्यक्तियों को बांटने के लिए राशन प्राप्त किया।
मीडिया कोऑर्डिनेटर विजेंद्र चौहान एवं बलकेश वत्स ने बताया कि कैंट के साधन संपन्न लाेगाें व संस्थाओं ने अब तक 2 लाख 30 हजार किलो खाद्य सामग्री जिसमें आटा, चावल, घी, सरसों का तेल, चीनी, चायपत्ती, मसाले, दालें, चने आदि खाद्य सामग्री अग्रवाल धर्मशाला के राशन भंडार केंद्र में उपलब्ध करवाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W0Rq70
via IFTTT