नारायणगढ़/बराड़ा | लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में पुलिस ने मोहल्ला पठाना के नरेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह जानकारी थाना प्रभारी अरविंद कम्बोज ने दी। वहीं, पुलिस ने ललित ठाकुर पुत्र लाल सिंह ठाकुर वासी दुर्गा काॅलोनी कालाआम्ब, बलजीत सिंह पुत्र रामकुमार वासी गांव रायतखाना थाना इंद्री जिला करनाल हालपता दुर्गा काॅलोनी कालाआम्ब के खिलाफ बाइक पर बेवजह घूमने पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना शहजादपुर पुलिस ने संजीव कुमार पुत्र मेवा राम जाति रामदासिया वासी गांव पतरेहड़ी के खिलाफ भी बेवजह घूमने पर केस दर्ज किया।
वहीं, बराड़ा पुलिस ने बाइक पर घूमने वाले सिम्बला के रहने वाले संदेश, मुकेश, अजय व कर्मबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जब हनुमान मंदिर-दोसड़का रोड पर गश्त पर थी तो उस दौरान एक बाइक पर चार व्यक्ति जोकि गांव सिम्बला के रहने वाले थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39MQDM0
via IFTTT