(सुशील भार्गव)हरियाणा में जल्द ही 50 सेनेटाइजर टनल तैयार की जाएंगी, जिनके अंदर से गुजरने से सभी व्यक्ति महज पांच सेकेंड में सेनेटाइज हो जाएंगे। खास बात यह होगी कि हर टनल के अंदर सेंसर लगे होंगे। जो भी व्यक्ति इसमें एंट्री करेगा, उसे सेनेटाइजर को छूने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सेंसर से ही सेनेटाइजर हाथों पर लगेगा। टोंटी को भी सेंसर से जोड़ दिया गया है, इसे भी खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। व्यक्ति के इसके पास पहुंचते ही सेंसर से यह अपने आप खुल जाएगी। इसके बाद जब व्यक्ति की सीधे टनल में एंट्री होगी और इसमें फॉग निकलेगी, ताकि पूरी बॉडी सेनीटाइज हो सके। प्रदेश सभी 22 जिलों में बनी पॉलीटेक्निक की वर्कशॉप में इन्हें तैयार किया जाएगा। पहले सभी जिलों में यह दो-दो उपलब्ध कराई जाएंगी, फिर यदि कहीं से डिमांड आएगी तो तहसील, विभागों के जिला भवनों, नगर पालिका, नगर निगम आदि में भी उपलब्ध होगी। क्योंकि यहां पर लोगों का आना-जाना अधिक रहता है।
तहसील, नगर निगमों व नगर पालिकाओं के ऑफिसों के बाहर लगेंगी
सरकार की योजना के अनुसार सबसे अधिक लोग सिविल अस्पताल और जिला सचिवालयों में आते हैं। प्राथमिक स्तर पर प्रदेश के सभी सचिवालयों और सिविल अस्पतालों व चार मेडिकल कॉलेजों में इनको लगाया जाएगा। इसके बाद तहसील, अन्य विभागों के ऑफिसों, नगर निगमों व नगर पालिकाओं के ऑफिसों के बाहर भी इन्हें लगाया जा सकेगा। उधर, तकनीकी शिक्षा विभाग के डीजी अजीत बाला जी जोशी के अनुसार फिलहाल 50 टनल पहले तैयार की जाएंगी। इनको सभी जिलों में लगाया जाएगा। पहले सचिवालयों व सिविल अस्पतालों में लगाई जाएंगी। इसके बाद कुछ विभागों के ऑफिसों में लगेंगी। इन टनल में सेंसर लगाए गए हैं, ताकि किसी को टच ही न करना पड़ेगा।
- सेनेटाइजर टनल फिलहाल प्रदेश के हर जिला सचिवालय व सिविल अस्पताल में लगेंगी। यही नहीं जितनी भी डिमांड किसी दूसरे विभाग से आएगी, उतनी ही टनल का निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को कोरोना की महामारी से बचाया जा सके। आम आदमी को भी सोशल डिस्टेंसिंग रखनी चाहिए।-अनिल विज, मंत्री, तकनीकी शिक्षा विभाग, हरियाणा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xv32l4
via IFTTT