देश में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस सकंट की घड़ी में एक बार फिर से देश के पूर्व सैनिकों को देश सेवा का मौका दिया है। जिला सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी ने अम्बाला के सभी पूर्व सैनिकों से अनुरोध किया जो भी पूर्व सैनिक इस मुसीबत की घड़ी में स्वयं, देश तथा समाज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा करने के इच्छुक पूर्व सैनिक जिला सैनिक और अर्ध सैनिक विभाग अम्बाला में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। दूरभाष नंबर 01712640557, 8168440894 पर संपर्क करें। पूर्व सैनिक की आयु 60 साल से कम होनी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xfoQGT
via IFTTT