राय मार्केट में आग बुझाने पहुंचे थे दमकल कर्मी, आग तो नहीं मिली, डिब्बों में छिपे 2 चोर पुलिस को सौंपे

{सदर थाना पुलिस बोली- एसपी साहब की बात सही

राय मार्केट कैंट में सौगात इलेक्ट्रॉनिक्स से चोरी के मामले में पकड़े 2 अाराेपियाें को पुलिस अपनी कामयाब बता रही है, लेकिन इससे दमकल विभाग की मौके की रिपोर्ट ने पर्दा उठा दिया है।

दमकल विभाग के मुताबिक, राय मार्केट के चौकीदार सौरभ को कुछ आवाजें आई और धुआं निकलता दिखा। साैरभ ने सदर थाना कैंट एसएचओ को फोन पर जानकारी दी। एसएचओ ने रात 2:25 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी कि सौगात इलेक्ट्रॉनिक्स में आग लगी है। दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।पुलिस के साथ दमकल कर्मियाें ने सौगात इलेक्ट्रॉनिक्स के ग्राउंड फ्लाेर और पहली मंजिल को चेक किया। दोनों जगह कुछ न मिलने पर टीम दूसरी मंजिल पर पहुंची। जहां टीन के शेड बने हुए थे जिसमें गत्ते की खाली पेटियां पड़ी थी, लेकिन आग नहीं लगी थी। इसलिए पुलिस ने नीचे उतरने की बात कहीं। तभी दमकल कर्मी ने एक जगह पर हल्का धुआं निकलता देखा। उन्हाेंने जैसे ही खाली पेटियों को चेक किया तो गत्ते की बड़े डिब्बे के अंदर छिपे 2 चोर निकलकर भागने लगे। इसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। पुलिस दोनों अाराेपियाें को कैंट सदर थाने लेकर पहुंची। दोनों चोर डिटेक्टिव स्टाफ के हवाले कर दिए गए। लेकिन एसपी कार्यालय की ओर से 6 अप्रैल को जो प्रेस नोट जारी किए गए, उसमें सीआईए-2 की कामयाबी बताया गया। लेकिन सीआईए कहना है कि चोर डिटेक्टिव ने पकड़ा है और डिटेक्टिव से पूछा गया तो सामने आया कि राय मार्केट से चोर पकड़े गए हैं। कैंट सदर थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि अम्बाला पुलिस ने मिलकर दोनों चोराें को पकड़ा है। जब प्रेस नोट की जानकारी दी गई तो एसएचओ ने कहा कि एसपी साहब जो बोल रहे हैं वह जानकारी सही है।

{डिटेक्टिव स्टाफ ने कहा- मौके से पकड़ा

{सीआईए-2 बोली- डिटेक्टिव स्टाफ ने पकड़ा

{एसपी ने प्रेस नोट में बताया सीआईए-2 की कामयाबी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39YaGY8
via IFTTT