शरारती तत्वों ने अधोया चौक पर लगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा खंडित की, मामला दर्ज


शाहाबाद-बराड़ा मार्ग पर गांव अधोया में स्थित शहीद उधम सिंह चौक पर लगी प्रतिमा को सोमवार रात शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। मंगलवार सुबह मूर्ति को खंडित देख लोग मौके पर एकत्रित हो गए। कंबोज सभा के जिला प्रधान श्याम सिंह ने बताया कि शरारती तत्व चौक पर लगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा के हाथ में पकड़ी किताब सहित बांई बाजू को काट कर अपने साथ ले गए हैं, जिससे देश पर अपनी जान न्यौछावर करने वाले शूरवीरों का घोर अपमान हुआ है। ब्लाक बराड़ा प्रधान सुखदेव सिंह द्वारा थाना बराड़ा में दी लिखित शिकायत देकर दोषी लोगों का पता लगा शीघ्र ही जेल में डालने की मांग की गई। बराड़ा थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रतिमा खंडित करने की सूचना मिली थी। कंबोज सभा ब्लाक प्रधान सुखदेव सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 295 तथा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वैसे फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया था, लेकिन प्रतिमा पर धूल-मिट्टी होने की वजह से नमूने नहीं लिए जा सके है।

समाजसेवी संस्थाओं ने निंदा की

अधोया चौक पर लगी शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को खंडित करने की भगवान वाल्मीकि शिक्षा प्रचार समिति ने कड़े शब्दों में निंदा की है। वहीं समिति ने कहा है कि अधोया का चौक एक व्यस्त चौक है जहां पर जिला अम्बाला, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर के लिए सड़कें निकलती हैं। ऐसे में समिति ने मांग की है कि इस जगह पर एक पुलिस चेक पोस्ट बनाई जाए।

बराड़ा के अधाेया चाैक पर जांच के लिए पहुंची पुलिस।

बराड़ा-शाहाबाद रोड पर अधोया चौक पर लगी शहीद उधम सिंह की खंडित की गई प्रतिमा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Barara News - haryana news mischievous elements demolished the statue of martyr udham singh at adhoya chowk case registered
Barara News - haryana news mischievous elements demolished the statue of martyr udham singh at adhoya chowk case registered


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UTjie9
via IFTTT