स्पेन के लोग लॉकडाउन में भी बाहर घूमते रहे, बीमारी छिपाई, भारत वाले ये गलतियां न करें

दो साल से स्पेन के खूबसूरत शहर बार्सिलोना में पति के साथ रह रही हूं। मैंने वो वक्त भी देखा है, जब यहां रौनक होती थी। अब यहां चारों तरफ सन्नाटा है। लोग एक-दूसरे से मिलने से भी घबराते हैं। हर दिन 600 से 650 डेथ हो रही हैं। इंडिया के लोगों को समझना होगा कि लॉकडाउन के दौरान घर में रहना कितना जरूरी है। स्पेन में ऐसी सिचुएशन इसलिए बनी क्योंकि यहां लॉकडाउन देरी से हुआ और जब हुआ लोग इसे हॉलीडे समझकर दूसरे देशों में घूमने निकल गए। जब वापस लौटे तो स्पेन में इस महामारी के लक्षण दिखने शुरू हुए। यही गलती इंडिया के लोग भी कर रहे हैं।

दूसरी गलती स्पेन के लोगों ने यह की कि लोग घर में छुपकर बैठे रहे, अपनी बीमारी के बारे में छिपाया। अब तो पड़ोसी खुद फोन करके पुलिस को बताते हैं कि उनके साथ वाले घर में कई दिनों से खांसने की आवाजें आ रही हैं। पुलिस और डॉक्टर्स पेशेंट्स को ले जाती है। यहां हालत इतनी खराब हो गई है कि अब होटल को भी हॉस्पिटल बना दिया गया। यह ऐसी बीमारी है जिसमें कोई साथ नहीं देता। मरने के बाद भी परिजनों को बिना बताए लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। लोगों को मेरा यही मैसेज है कि इस मौके की नजाकत को समझना हाेगा। क्योंकि कोरोना से मरने वाले को आखिरी श्रद्धांजलि भी नसीब नहीं हाेती।

रोज 5 मिनट के लिए बजती हैं तालियां

  • स्पेन के लोग रोज शाम 8 बजे 5 मिनट के लिए डाॅक्टर्स, नर्स व पुलिस के सम्मान में तालियां बजाते हैं। पुलिस अस्पतालों के बाहर जाकर डॉक्टर्स के लिए तालियां बजाते हैं।
  • इम्युनिटी बढ़ाने को विटामिन सी वाली चीजों का सेवन करते हैं। डाक्टर्स ने हिदायत दी है कि ज्यादा देर भूखा नहीं रहना।
  • लाॅकडाउन में टाइम को पास करने के लिए नई-नई रैसिपी बनाना सीख रहे हैं। बुक्स पढ़ते हैं, वर्कआउट करते हैं। घरों में खाली वक्त में गिटार बजाकर टाइम पास कर रहे हैं।
  • बाहर सामान लाने के लिए घर का सिर्फ एक व्यक्ति जा सकता है। यहां मास्क पहनना और हाथों में ग्लब्स पहनना अनिवार्य है। बाजार से सामान लाने के बाद बाहर ही रख देते हैं। फिर फ्रैश होने के बाद ही किसी फैमिली मेंबर्स से मिलते हैं। बाहर से लाए सामान को सैनिटाइज करने के बाद ही यूज करते हैं।

-प्रियंका पाहुजा, आर्य गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट रहीं एवं बोह निवासी ने जैसा रीतिका एस. वोहरा को बताया

एक नजर में स्पेन की स्थिति

  • करीब 1.62 लाख लोग कोरोना संक्रमित हैं।
  • 16,350 से ज्यादा मौत हो चुकी हैं

(कोरोना संक्रमितों की संख्या में मामले में दुनिया में अमेरिका के बाद दूसरे और मौतों की संख्या के मामले में अमेरिका व इटली के बाद तीसरे नंबर पर है।)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The people of Spain also roamed out in lockdown, hid disease, do not make these mistakes of India


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34snaWw
via IFTTT