
रेडक्रॉस सोसाइटी अम्बाला के वॉलंटियर प्रशासन द्वारा संस्थाओं के सहयोग से तैयार किए भोजन काे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रहे हैं। प्रीत नगर, जंडली, बलदेव नगर, सुभाष नगर, गांधी पार्क, नाहन हाउस, हीरानगर, नया गांव, अग्रसेन चौक के पास झुग्गी झोपड़ी, निर्माणाधीन बिल्डिंग के मजदूरों तक दो समय का खाना पहुंच रहे हैं। रेडक्रॉस सोसाइटी प्रोग्राम ऑफिसर मनाेज सैनी ने बताया कि राधा स्वामी सत्संग भवन, दुर्गानगर, पंजाबी बिरादरी सभा, अम्बिका देवी मंदिर, रक्षा सेवा समिति, माता नैना देवी मंदिर, मंजी साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा ताजा खाना तैयार किया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JWfpyS
via
IFTTT