कैंट गवर्नमेंट कॉलेज में ऑनलाइन क्विज, रमन ने मारी बाजी


लॉकडाउन के कारण कॉलेज बंद होने के बावजूद छात्रों की पढ़ाई व दूसरी गतिविधियां जारी हैं। इसी कड़ी में गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के कंप्यूटर विभाग की तरफ से कोविड-19 पर एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता उच्चतर शिक्षा विभाग की एप शिक्षा सेतू के माध्यम से करवाई गई। प्रिंसिपल प्रो.संगीता चौधरी ने बताया कि कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष प्रो.अशोक की अगुवाई में प्रतियोगिता में रमन प्रथम, पवन दूसरे व विशाल तीसरे स्थान पर रहे। प्रिंसिपल ने लॉकडाउन के दौरान इस नए तरीके के माध्यम से छात्रों को शिक्षित करने के लिए विभाग के प्राध्यापकों को बधाई दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RkUE46
via IFTTT