लाॅकडाउन में स्कूल, काॅलेज, बाजार व अाॅफिस सबकुछ बंद है। एेसे में लाेग घर पर रहते हुए अपनी क्रिएटिविटी बढ़ाने में लगे हैं। काेई अपने बच्चाें की फरमाइश पर नई-नई रैसिपी बनाना सीख रहा है ताे काेई अपनी हेल्थ काे ठीक रखने के लिए अाॅनलाइन याेगा सीखने के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहे हैं। गोबिंद नगर में रहने वाली शिवानी सिंगला पिछले 6 महीने से याेग कर रही हैं। कहती हैं, लाॅकडाउन की वजह से अब घर से बाहर निकलना मुश्किल है। इसलिए लाॅकडाउन का फायदा उठाते हुए शिवानी सिंगला घर पर याेग का अभ्यास कर रही हैं। इसके साथ ही वे याेग शिक्षा भी ले रही हैं।
{ घर में बैग अाैर मास्क बना रहीं रंजना
सिटी बेस्ड रंजना पांडे भी अपने खाली टाइम में बैग्स अाैर मास्क बना रही हैं। कहती हैं, हैंडक्राॅफ्ट मेरी हाॅबी है। अब वक्त मिला है ताे स्लिंग बैग अाैर मास्क बनाती हूं।
{ खाली समय में बनाती हूं पोर्टरेट : अदिति
अदिति चाैहान ग्राफिक्स की स्टूडेंट हैं। लाॅकडाउन की वजह से काॅलेज बंद है। ग्राॅफिक्स में पोर्टरेट विषय है, इसलिए अब टाइम मिल रहा है ताे अाॅनलाइन क्लासेज के जरिए पोर्टरेट बनाना सीख रही हैं।
{ दीपिन गुलाटी बच्चाें के लिए सीख रही रेसिपी
12 क्राॅस राेड पर रहने वाली दीपिन गुलाटी फेसबुक व अाॅनलाइन क्लासेज के जरिए नई-नई रैसिपी बनाना सीख रही हैं। घर का काम खत्म करने के बाद कुकिंग सीखती हैं। बताती हैं, जाॅइंट फैमिली में रहती हूं। लाॅकडाउन की वजह से बाहर जा नहीं सकते। इसलिए राेजाना कुछ न कुछ नया बनाकर फैमिली काे खिला रही हूं।
{फैंस के लिए अाॅनलाइन लाइव परफाॅर्मेंस दे रहे साहिल
अार्टिस्ट साहिल अारिब का अपना साफिया बैंड है। वे सिंगर एंड म्यूजिशियन हैं जाे उनका पैशन है। इन दिनाें लाइव परफार्मेंस बंद हाेने के कारण साहिल अपने इंस्टा पेज के जरिए फैंस के लिए परफार्मेंस दे रहे हैं। इसके साथ वे अाॅनलाइन म्यूजिक की क्लासेज भी देते हैं।
रंजना पांडे
अदिति चाैहान
साहिल
दीपिन गुलाटी
शिवानी सिंगला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xTcfJn
via IFTTT