डीसीएम स्कूल के स्टूडेंट्स काे आॅनलाइन पढ़ा रहे टीचर


डीसीएम स्कूल के 2 हजार बच्चाें काे टीचर अाॅनलाइन पढ़ा रहे हैं। प्रिंसिपल अनीता लक्ष्मीधर ने बताया कि क्लास टू होम प्रोजेक्ट के अंतर्गत बच्चों के लिए आॅनलाइन शिक्षा की व्यवस्था की है ताकि वह बिना किसी रोक के घर ही पढ़ाई जारी रख सकें। वाइस प्रिंसिपल कीर्ति तलवार ने कहा कि विद्यार्थियों को घर बैठे आॅनलाइन रिसाेर्स मुहैया करवा रहे है। वहीं 11वीं व 12वीं के बच्चों का समय खराब न हाे, इसके लिए विशेष इंतजाम किए हैं। घर से ही बच्चों को उन्हीं की कक्षा के अध्यापक वीडियो लैक्चर द्वारा पढ़ा रहे हैं। बच्चों तक गूगल क्लास रूम, माइक्रोसाॅफ्ट टीम, स्कूल की मोबाइल एप द्वारा शिक्षा पहुंचाई जा रही है।

आर्ट एंड क्राॅफ्ट व डांस की भी दी जा रही ट्रेनिंग | एवीपी एकेडमिक ऋतु बंसल ने कहा कि इस संकट में तकनीक ही स्टूडेंट्स के लिए रामबाण साबित हो रही है। काेअाॅर्डिनेटर रविंद्र काैर, रक्षा जोशी, भावना शर्मा, चेतना जोशी, राजिंद्र कौर ने बताया कि अध्यापकों के लिए आॅनलाइन ट्रेनिंग व्यवस्था भी शुरू की गई है। शिक्षा के अलावा विभिन्न विभागों द्वारा योगा, आर्ट एंड क्राॅफ्ट, डांस सहित विभिन्न प्रकार की क्रियाओं की ट्रेनिंग दी जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e6eYzB
via IFTTT