शराब की हाेम डिलीवरी करने वाला 7 बाेतल समेत काबू


अम्बाला सिटी | लॉकडाउन में शराब ठेके बंद होने के बावजूद शराब की होम डिलीवरी दे रहे व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-9 निवासी राजिंद्र बख्शी से 7 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई हैं। आरोपी पर शमशेर सिंह की शिकायत पर सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन व शराब तस्करी की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक उन्हें आरोपी के बारे सूचना मिली थी कि वह लोगों को घरों में शराब सप्लाई कर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VdXZmj
via IFTTT