संक्रमित मिले दोनों जमाती महाराष्ट्र के, 19 मार्च को कैंट की जामा मस्जिद आए, फिर रामकिशन कॉलोनी में रहे
अम्बाला में आए दो और तब्लीगी जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों महाराष्ट्र के हैं। एक 65 वर्ष का है जबकि दूसरा 20 साल का है। महाराष्ट्र के 15 लोगों की जमात 19 मार्च को कैंट स्टेशन पर उतरी थी। उसके बाद 2 अॉटो में कैंट की जामा मस्जिद पहुंचे थे। 23 मार्च को यह जमात पंजाब के आलमगीर मस्जिद में गई थी। फिर लॉकडाउन के दौरान ही निजी वाहनों से 26 मार्च को लौटकर कैंट की रामकिशन कॉलोनी में ठहरी थी।
अब अम्बाला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 हो गई है, जिनमें से 4 जमाती हैं। पहले कोरोना संक्रमित मिले जमातियों में से एक नेपाल तो दूसरा महाराष्ट्र का है। नेपाल का जमाती टांगरी बांध के अंदर बनी शिव कॉलोनी की मस्जिद में रह रहा था। जबकि महाराष्ट्र वाला जमाती रामकिशन कॉलोनी में था। ये जमाती निजामुद्दीन मरकज में शामिल न होने की बात कह रहे हैं जबकि स्वास्थ्य विभाग को अंदेशा है कि ये बात छिपा रहे हैं। अब कोरोना संक्रमित मिले दोनों जमातियों को मुलाना के एमएम अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी है। वहां डॉक्टरों को तैयार रहने को कहा गया है। एमएम अस्पताल में 40 वेंटिलेटर हैं। प्रशासन ने वहां 30 बेड के दो आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश दिए थे।
सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह के मुताबिक जिले से अभी तक 185 (एक पीजीआई का मिलाकर 186) लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 115 जमाती या उनके संपर्क में आए लोग हैं। इन 115 में से 88 की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 23 की रिपोर्ट आना बाकी है। इन जमातियों के अलावा 26 मार्च को पंजाब के रामनगर के 22 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। जबकि टिंबर मार्केट के 67 वर्षीय हरजीत सिंह कोहली की 1 अप्रैल को पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हुई थी। डेथ के बाद आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाया गया था।
कोरोना पॉजिटिव रामनगर के युवक की हालत में सुधार
कोरोना संक्रमित पंजाब के रामनगर के 22 वर्षीय युवक और नेपाली जमाती की हालत में सुधार है। युवक का दूसरा सैंपल हो चुका है। अब जल्द ही तीसरा सैंपल होगा। युवक के फूफा की सैंपल रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। नेपाली जमाती का भी दूसरा सैंपल लिया गया। जालंधर ट्रैवल हिस्ट्री की महिला की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
डेढ़ साल की पोती-समधन, उपचार करने वाले कपूर अस्पताल के ओटीए व प|ी के भी सैंपल लिए, कई क्वारेंटाइन किए गए
अम्बाला| कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले हरजीत सिंह कोहली के परिवार व संपर्क में आए 8 लोगों के मंगलवार को सैंपल लिए गए। इनमें डेढ़ वर्षीय पोती और घर पर मिलने आई बहू की मां (समधन), सिटी के कपूर अस्पताल के ओटीए व उनकी प|ी, कैंट सिविल अस्पताल के 2 डॉक्टरों समेत 2 अन्य लोग शामिल हैं। 29 मार्च को ओटीए ट्रीटमेंट देने कोहली के घर गए थे। कैंट सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने 31 मार्च को कोहली को चेक कर पीजीआई ले जाने की सलाह दी थी।
इससे पहले कोहली की प|ी, बेटे, बहू व किरायेदार परिवार के 5 सदस्यों के सैंपल निगेटिव आए थे। स्वास्थ्य विभाग के सामने कोहली को संक्रमण का सोर्स पता लगाने की बड़ी चुनौती है। टिंबर मार्केट को एपिक सेंटर घोषित कर नियमित सेनिटाइजेशन हो रही है। कोहली के सीधे या अप्रत्यक्ष संपर्क में आए 11 परिवार व गुरुद्वारा स्टाफ क्वारेंटाइन हैं। सिटी के कपूर अस्पताल के ऑप्रेशन थियेटर में काम करने वाले तीन और कर्मियों को कवारेंटाइन किया गया है। इनमें एक जटवाड़ व तेजामोहड़ी का है जबकि तीसरा पंजाब के लालडूृ के गांव लहली का है जिसके लिए पंजाब प्रशासन को बोला गया है।
तब्लीगी जमातियों व उनके संपर्क में आए 21 लोगों के सैंपल लिए
बड़ी चिंता }टिंबर मार्केट के हरजीत कोहली के कोरोना सोर्स का पता नहीं चला
01
मौत
115
निगेटिव
06
पॉजिटिव
186
कुल सैंपल
कोरोना अपडेट
अम्बाला। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 21 और तब्लीगी जमातियों या उनके संपर्क में रहे लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 14 नारायणगढ़ व शहजादपुर के गांवों के हैं। ये लोग पंजलासा व बरौली क्षेत्र के हैं। प्रशासन ने सभी जमातियों से अपील की है कि आगे आकर जांच कराएं। साथ ही यदि किसी को जमातियों की सूचना मिले तो प्रशासन को दें। - ये तस्वीर नारायणगढ़ की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XhQ0HN
via IFTTT