काेराेना से बचाव के लिए 3 मई तक लाॅकडाउन है। इसके बावजूद लाेग अपने घर से निकलने से बाज नहीं आरहे हैं। रविवार काे भास्कर टीम ने शहर के विभिन्न स्थानाें का जायजा लिया। पुलिस जहां अलर्ट दिखाई दी। वहीं बाजाराें में लाेगाें की चहल-पहल रही। सील इलाकाें अर्बन एस्टेट व डीसी काॅलाेनी में बाहर लाेगाें काे एंट्री नहीं दी गई। कुछ लाेग पुलिस से उलझते भी नजर आए।
अर्बन एस्टेट स्थित स्कूल के पास (सुबह 11 बजे)
एसपी के आदेश के बाद यहां पर चार पुलिसकर्मियाें काे तैनात किया गया। पुलिसकर्मी यहां से गुजरने वाले लाेगाें काे राेक रहे थे। बाहरी लाेगाें काे एंट्री नहीं दी जा रही थी।
राजगुरु मार्केट (दाेपहर 1 बजे)
यहां पर कपड़ाें से लेकर अन्य दुकानें पूरी तरह से बंद थी। बाजार में भी सन्नाटा छाया हुआथा। पुुलिस भी बाजार में गश्त कर रही थी। लाेगाें से बाहर नहीं निकलने की भी अपील की जा रही थी।
पारिजात चाैक (दाेपहर बाद 3 बजे)
यहां पर बाइक से लेकर कार सवार इधर-उधर जाते नजर आए। पुलिसकर्मी भी वाहनाें की चेकिंग कर रहे थे। बाहर निकलने वालाें काे अंदर ही रहकर लाॅकडाउन का पालन करने की अपील की जा रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S8bZ0c
via IFTTT