9 जिलों में घूमकर जरूरतमंदों काे राशन बांट रहे जींद के ग्राम सचिव ईश्वरलाल, 2 हजार से ज्यादा लोगों की कर चुके मदद

(संदीप बिश्नाेई)नाैकरी से पहले परिवार आर्थिक परेशानी से गुजर चुका है। अब लाॅकडाउन में जरूरतमंद परिवाराें काे किसी तरह की परेशानी न हाे, इसके लिए जींद के ग्राम सचिव ईश्वरलाल प्रतिदिन 9 जिलाें हिसार, राेहतक, करनाल, साेनीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल, भिवानी, पानीपत, फतेहाबाद में अपनी कार से पहुंचकर जरूरतमंदों काे राशन पहुंचा रहे हैं। अब तक दाे हजार से अधिक लाेगाें काे राशन पहुंचा चुके हैं। साथ ही ग्राम सचिव ने अपने वेतन का 25 प्रतिशत हिस्सा पीएम राहत काेष में देने की घाेषणा की। साथ ही 11 हजार रुपये अलग से जमा कराए हैं।

आर्मी में ज्वाॅइनिंग से पहले देखी गरीबी, तकलीफ समझते हैं

ग्राम सचिव ईश्वरलाल ने बताया कि वह 1995 में आर्मी में तैनात थे। आर्मी में तैनाती से पहले उसका परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। गरीबाें की तकलीफ का भी अहसास है। आर्मी में तैनाती के दाैरान उनकाे चाेट लग गई थी। इसके बाद पेंशन ले ली थी। इसके बाद बीडीपीओ ऑफिस में ग्राम सचिव की नाैकरी मिल गई। अब वह सुबह सात बजे ही विभिन्न जिलाें में लाेगाें काे राशन बांटने के लिए निकल पड़ते हैं। रात 10 या 11 बजे ही घर ऑते हैं।

जनसेवा के लिए घर में ही परिवारवालों से हुए अलग

ग्राम सचिव ने बताया कि परिवार के सदस्य काेराेना की चपेट में नहीं आएं, इसके लिए वह घर में ही अलग कमरे में रहते हैं। फिलहाल परिवारजनों से भी मिलना पूरी तरह बंद किया हुआहै। लाेगाें की मदद करने में पत्नी निर्मला, बेटी सुलेखा व बेटा शुभम भी पूरा सहयोग करते हैं। परिवार के लाेग घर पर आने वाले लाेगाें की भी खाना और राशन देकर मदद करते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jind's village secretary Ishwar Lal, who is distributing rations to the needy by wandering in 9 districts, has helped more than 2 thousand people


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bGKpz7
via IFTTT