अनाज मंडी में आढ़तियों द्वारा पिछले सालों की तरह खरीद की जा रही है। किसान आढ़तियों के लोगों को साथ ले जाकर अपनी ट्रैक्टर-ट्रालियां सीधे धर्म कांटों पर तुलवाकर आढ़तियों की दुकानों के सामने वाली फड़ पर डालते दिखाई दिए। शनिवार की तरह दूसरे दिन भी मंडी के गेट पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी थी। पुलिस व मंडी प्रशासन के साथ आढ़तियों ने मिलकर ट्रैक्टर-ट्रालियों को अंदर करने में किसी प्रकार की देरी नहीं की। परिणाम स्वरूप रोड पर जाम जैसी स्थिति नहीं बनी। केवल 2 दिनों में नारनौंद की मंडी में गेहूं डालने की जगह कम पड़ गई। आढ़तियों ने पिछले वर्ष की भांति अपनी-अपनी दुकानों के आगे ढेर लगवाने पड़े। फड़ पर जगह कम होने पर आढ़तियों ने जेसीबी से ढेरों को ऊंचा उठवा कर गेहूं के लिए जगह बनवाई।
चार बजे तक की खरीद
अनाज मंडी में सरकार द्वारा 4 बजे तक 25 हजार 831 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। मंडी ने गेहूं की खरीद 12182 क्विंटल, लोहारी व लोहारी राघो केंद्र से रिकार्ड में कोई खरीदारी नहीं हुई। वहां पर केवल गेट पास ही कटे। गेहूं की तुलाई बाद में शुरू की जाएगी। खेड़ी लोहचब व खेड़ी जालब केंद्रों से 8140 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। कोथ कलां में भी केवल गेट पास ही कट पाए। थुराना केंद्र से 4211 क्विंटल की खरीदारी हो पाई। डाटा गांव के परचेज सेंटर पर भी 1298 क्विंटल गेहूं की खरीदारी हो पाई। नारनौंद के अंतर्गत आने वाले परचेज सेंटरों में डीएफएसई द्वारा 4 बजे तक 25831 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2x9ZpX5
via IFTTT