घर से सैर करने निकले पति-पत्नी की अलग-अलग जगह मिली डेडबॉडी, जहर खाने का शक

भिवानी जिले के गांव समसपुर में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों के शव अलग-अलग स्थानों पर बरामद हुए हैं। महिला का शव तालाब के नजदीक नग्न अवस्था में मिला। वहीं उसके पति का शव घर के आंगन में पड़ा था। सदर थाना पुलिस के अलावा एफएसएल टीम और एसपी बलवान सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस द्वारा शवों को दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया है और जांच शुरू कर दी है।

सुबह सैर करने निकले थे दोनों
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव समसपुर निवासी 45 वर्षीय राजेश शुक्रवार अलसुबह अपनी पत्नी 40 वर्षीय सीता के साथ घूमने की बात कह घर से निकले थे। करीब चार बजे राजेश के बेटे ने अपने पिता को घर के आंगन में अचेत पड़ा देखा तो उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने सीता की तलाश शुरू की तो उन्हें पता चला कि एक महिला का शव तालाब के समीप नग्न अवस्था में पड़ा है। परिजन वहां पहुंचे तो शव सीता का निकला। सरपंच जगबीर सिंह ने बताया कि महिला का शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी गई। दोनों की मौत कैसे हुई, जानकारी नहीं है।

पुलिस ने की जांच शुरू
सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंचे। डीएसपी हेड क्वार्टर जोगेंद्र सिंह और शमशेर सिंह दहिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में एसपी बलवान सिंह राणा समसपुर और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा दोनों के शवों का सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा ह। फिलहाल जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सदर पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला सुसाइड का लग रहा है। दंपति के शवों का पोस्टमॉर्टम बोर्ड से करवाया जाएगा। हम प्रयास करेंगे कि पोस्टमॉर्टम रोहतक पीजीआई करवाए जाए। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के बेटे कृष्ण के बयान पर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तालाब के पास पड़े महिला के शव की जांच करते हुए पुलिसकर्मी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VefAL4
via IFTTT