लॉकडाउन में मियां-बीवी की तकरार की शिकायतें बढ़ीं


मियां-बीवी की तकरार लॉकडाउन में भी नहीं रुक रही। कहीं सास-बहू का झगड़ा हो रहा है तो कहीं पति-प|ी का तो कहीं भाई-बहन का। ऐसी शिकायत भी पुलिस के पास कई पहुंच रही हैं, जिनमें लोग यह तक बता रहे हैं कि उनका राशन खत्म हो चुका है। उन्हें राशन कहां से मिलेगा। यही नहीं महिलाएं अलग-अलग जगहों से भी शिकायतें कर रही हैं कि कुछ लोग लॉकडाउन तोड़ रहे
हैं। इनके ऊपर कार्रवाई की जाए।

लॉकडाउन से घरेलू हिंसा शिकायतों में पहले से आई कमी : पिछले कुछ दिनों से लॉकडाउन लागू होने से दुष्कर्म, दुष्कर्म के प्रयास, दहेज प्रताड़ना जैसे मामलों में कमी आई है। पहले एक दिन में घरेलू हिंसा से जुड़ी औसतन 15 से 20 शिकायतें पहुंचती थी जोकि अब 6 से 7 रह गई हैं। हालांकि कई महिलाएं इस समय में पुलिस से संपर्क नहीं कर पा रही हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि पति के घर में होने के समय थाने जाएंगी, तो उन्हें फिर से प्रताड़ना झेलनी पड़ेगी। जब वह शिकायत कर लौटेंगी तो पति के साथ ही ससुराल वाले उनको प्रताड़ित करेंगे। लॉकडाउन से पहले तक महिलाएं शिकायत के बाद अपने मायके मां-बाप के पास जा सकती थीं, पर अब वहां भी नहीं जा सकती।


पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर घरेलू हिंसा, राशन न मिलने, झगड़े और लॉकडाउन तोड़ने की शिकायत आ रही हैं। पहले घरेलू हिंसा की शिकायत रोजाना करीबन 20 तक आ रहीं थी जोकि अब 6-7 तक आ रही हैं। जो शिकायत आ रही हैं, उन शिकायत में मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सुनीता ढाका, एसएचअाे, महिला थाना, अम्बाला सिटी

महिला थाने में पुलिस से यह भी पूछ रहे लाेग- राशन खत्म हो गया है कहां से मिलेगा

{महिला हेल्पलाइन पर एक युवती ने शिकायत की है कि एक लड़का फेसबुक पर पोस्ट डालकर उसे तंग कर रहा है। शिकायत मिलते ही पुलिस पहुंची। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आगे की जांच शुरू कर दी।

{ एक महिला ने शिकायत की कि उसकी सास उसके साथ छाेटी-छाेटी बात पर लड़ाई झगड़ा कर रही है। नई-नई डिमांड कर रही है और काम में नुक्ता-चीनी निकाल रही है। महिला थाना पुलिस पहुंची। शिकायत पर आगे की कार्रवाई चल रही है।

{ एक भाई-बहन का झगड़ा हो गया। महिला ने शिकायत की कि उसके भाई ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस महिला घटनास्थल पर पहुंची। मामले के बारे में जानकारी ली।

{ एक महिला ने शिकायत दी है कि उसका पति उसके साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा है। सारा दिन घर में बैठा है तो दिन भर ताने देता है। कुछ महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में लॉकडाउन तोड़ने वाले की जानकारी भी पुलिस को दे रही हैं।

{ लाकडाउन तोड़ने पर पड़ोसियों द्वारा तंग करने की भी लोग शिकायत कर रहे हैं।

{ लॉकडाउन में बाहर जाने के लिए लोग पुलिस के पास फोन मिला रहे हैं ताकि उन्हें प्रोसेस पता चल सके कि दूसरे राज्य में कैसे जा सकते हैं।

{ राशन खत्म होने की शिकायत भी पुलिस को की जा रही हैं। लोग हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर पुलिस को बता रहे हैं कि उनका राशन खत्म हो गया है। राशन कहां से मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xJ7uCf
via IFTTT