अब कोई छिपा हुआ तब्लीगी सामने आया तो वो सीधा जेल जाएगाः मंत्री अनिल विज

हरियाणा में छिपे हुए तब्लीगी जमात के लोगों के बाहर आने का समय समाप्त हो गया है। इसके बाद अब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सख्त लहजे में कहा है कि अब कोई छिपा हुआ तब्लीगी सामने आएगा तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। विज ने कहा कि तब्लीगी जमात के लोगों को बाहर आने का समय दिया गया था। कुछ लोग अपने आप बाहर आए भी हैं लेकिन जो नहीं आए, उन्हें अब बख्शा नहीं जाएगा।

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज।

हरियाणा में अब कुल 107 जमाती संक्रमित
हरियाणा में अब संक्रमित मिले जमातियों की संख्या 107 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले की है। यहां कुल 37 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 27, गुरुग्राम में 14, अम्बाला में 5, भिवानी में 2, कैथल में 1, फरीदाबाद में 17, चरखी दादरी 1, जींद 1, फतेहाबाद 1, सोनीपत 1 लोग संक्रमित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन कस्बे में कुछ दिन पहले पकड़े गए तब्लीगी जमात के लोगों को अस्पताल लेकर जाते हुए पुलिसकर्मी। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RpnLTB
via IFTTT