पड़ोसी ने तसले में जलते दीये पर थिनर डाला तो आग से दंपती और ढ़ाई साल के बच्चे का मुंह जला

{गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 चंडीगढ़ में जाकर किए बयान दर्ज

लॉकडाउन में उम्मीदों के दीये रोशन करने के लिए कैंट की गगन विहार कॉलोनी की बालकनी में निकला दपंति आग के गोले में झुलस गया। पंजोखरा थाना पुलिस सोमवार को आग के गोले से झुलसे अमन शर्मा, प|ी गुडिया और ढ़ाई वर्षीय दक्ष को देखने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 चंडीगढ़ में पहुंची और अमन शर्मा के बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ दीये जलाने में उतावलेपन करने और ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल कर दूसरों की जान जोखिम में डालने का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अमन शर्मा पंजाब के एक वेयरहाउस में जॉब करते हैं और साल 2004 में पिता श्याम सुंदर के आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद से कॉलोनी में अपना मकान बना कर रहते हैं। अमन शर्मा का छोटा भाई गौतम ग्राउंड फ्लोर पर मां और पिता के साथ रहता है। सभी नीचे थे और अमन शर्मा अपनी प|ी और बच्चे के साथ घर की पहली मंजिल पर रहता है।

काफी उतावलापन दिखा रहा था पड़ाेसी, सामने घर से आई लपटें

प्रधानमंत्री के आह्वान पर मेरी प|ी गुडिया बोलने लगी कि उम्मीदों के दीये को बालकनी में चलकर सभी जलाएंगे। प|ी बेटे दक्ष को गोद में लेकर बालकनी में चली गई। मैं भी पीछे-पीछे चला गया। रविवार को नौ बजे थे और प|ी दीया जलाने लगी। मेरे मकान के एकदम सामने ठेकेदारी करने वाला कर्ण अपने मकान की मरम्मत करा रहा है जिसमें मजदूर रहते हैं। रात को सुनील नाम का मजदूर था वह भी मकान की छत पर पहुंचा। मजदूर ने तसले में दीया जलाया और इसके बाद मकान में रखे थिनर को उठाकर लाया। थिनर जैसे ही उसने जलते दीये पर गिराया तो तसले में से एक आग को गोला उठा और हमारी तरफ आया। आग की चपेट सामने वाले घर से हमारी बालकनी तक पहुंची। आग का गोला मेरी प|ी के मुंह पर आकर लगा और बेटे दक्ष का एक तरफ का हिस्सा जल गया। मेरे मुंह पर आग की लपटें लगी। मैं चिल्लाया और इतनी देर में मेरा छोटा भाई गौतम और पड़ोसी सुनील बालकनी में आ गए। इसके बाद हम तीनों को कार में नागरिक अस्पताल में लाए। मेरी प|ी का फेस ज्यादा जल गया था इसलिए हमें जीएमसी सेक्टर 32 रेफर कर दिया गया। मेरे बेटे दक्ष की हालत कुछ ठीक थी इसलिए उसे नागरिक अस्पताल में ही भर्ती कर लिया गया। मेडिकल कॉलेज में प|ी की हालत कुछ ठीक है और मुझे भी भर्ती किया हुआ है।
-जैसा जीएमसी सेक्टर-32 में उपचाराधीन अमन शर्मा ने बताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39Qc3rs
via IFTTT