जोधपुर से गायब हुआ बीयर से लदा ट्रक बराड़ा रोड पर लावारिस खड़ा मिला, मुलाना पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया


मुलाना | मुलाना पुलिस को रविवार देर शाम गांव होली के पास सड़क पर एक ट्रक के लावारिस अवस्था में खड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक में बीयर की पेटियां लदी हुई थी। मुलाना थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब ट्रक के नंबर के आधार पर ट्रक मालिक का पता किया और मामले की जांच की तो सामने आया कि यह ट्रक जनता कर्फ्यू के दिन राजस्थान के जोधपुर जिले के मंडोर स्थित राजस्थान स्टेट ब्रेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के गोदाम के बाहर से गायब हुआ था और इस ट्रक में 1900 पेटी बीयर की लदी हुई थी। इतना ही नहीं इस ट्रक के चोरी होने का मामला भी जोधपुर पुलिस ने दर्ज किया हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news the truck laden with beer that disappeared from jodhpur was found abandoned on barara road mulana police captured the truck


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XgqK4K
via IFTTT