लॉकडाउन के बीच पार्टी के कार्यक्रमों कोे तीन राजनीतिक दलों ने ऐसे मनाया


भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर साेमवार काे जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ताऊ देवीलाल को याद करते हुए नमन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मानव चाैक पर ताऊ देवीलाल की प्रतिमा पर जाकर साफ-सफाई करते हुए उन्हें स्नान करवाया। पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। माैके पर जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह साैंडा, अमरेंद्र सोंटा व विवेक चौधरी मौजूद रहे।

नारायणगढ़ में भाजपा ने स्थापना दिवस मनाया

नारायणगढ़ | भाजपा कार्यालय नारायणगढ़ में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुमन सैनी के नेतृत्व में तीनों मंडलों के अध्यक्षों ने भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सुमन सैनी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण पार्टी द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि भाजपा के स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाए।

इनेलो ने घर में दी ताऊ देवीलाल को श्रद्धांजलि

साहा | इनेलो के मुलाना हलका प्रधान अवतार सिंह शेरगिल ने ताऊ देवीलाल पुण्यतिथि पर उन्हें अपने निवास पर ही श्रद्धासुमन अर्पित किए। शेरगिल ने कहा कि हमें पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने निर्देश दिए थे कि कोरोना महामारी के चलते इस बार सार्वजनिक स्थान की बजाए अपने घरों या कार्यालय में ही पुण्यतिथि मनाएं। उन्होंने जरूरतमंदों को राशन की सेवा उपलब्ध करवाई।

ताऊ देवीलाल की पुण्यतिथि पर जजपा कार्यकर्ताआंे ने मानव चौक पहुंचकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भाजपा कार्यालय में दीप प्रजवलित करते कार्यकर्ता।

घर में ही ताऊ देवीलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हलका प्रधान अवतार सिंह।

सिटी में स्व. चौ. देवीलाल की पुण्यतिथि मनाते जेजेपी कार्यकर्ता।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news three political parties celebrated party programs amid lockdown
Ambala News - haryana news three political parties celebrated party programs amid lockdown
Ambala News - haryana news three political parties celebrated party programs amid lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xUc9kG
via IFTTT