साेशल डिस्टेंसिंग टूटने पर 12 दुकानदाराें के काटे गए चालान

काेराेना से बचने के लिए जिला प्रशासन ने दुकान खाेलने का लेफ्ट-राइट नियम बनाया है। इसे मानने में ही दुकानदार व ग्राहकाें की भलाई है। पुलिस व विधायक तक दुकानदाराें काे हाथ जाेड़ साेशल डिस्टेंसिंग का पालन व मास्क प्रयाेग करने की अपील कर चुके हैं। फिर भी दुकानदार नहीं मान रहे ताे अब पुलिस व जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। बाजाराें में पुलिस, जिला प्रशासन व नगर निगम की टीम ने दूसरे दिन शनिवार काे सख्ती करते हुए 12 दुकानदाराें के चालान काटे। शुक्रवार काे 10 के चालान काटे थे।

जिनके चालान कटे वे बिना नंबर दुकान भी खाेले बैठे थे और साेशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे थे। नगर निगम कमिश्नर ओम प्रकाश व डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि थाना शहर इंस्पेक्टर राजबीर, थाना किला इंस्पेक्टर संदीप, थाना चांदनी बाग इंस्पेक्टर मंजीत व नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। टीम का कहना है यह कार्रवाई आगे भी इसी तरह से जारी रहेगी। कोई भी

इन बाजाराें में काटे चालान:

टीम ने सनाैली रोड़, देवी मंदिर रोड़, सैनी कालोनी व इंसार बाजार का दौरा किया। जाे भी दुकानदार लॉकडाउन व जिला प्रशासन के आदेशाें का उल्लंघन करता मिला, उसी के चालान काटे। डीएसपी वत्स ने कहा कि लेफ्ट-राइट फार्मूला कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बनाया है। हाथ जाेड़ने पर भी दुकानदार नहीं माने ताे अब सख्ती से मानेंगे।

बिना नंबर दुकान खोलने पर किया विरोध
आप सभी दुकानदार भी कलंदर दरगाह के पास स्थित महिला दुकानदार मीनाक्षी की तरह सतर्कता दिखाए। पड़ाेसी दुकानदार ने बिना नंबर दुकान खाेली ताे मीनाक्षी ने विराेध किया। फिर भी दुकानदार नहीं माना ताे पुलिस बुलाई। पुलिस के सामने भी मग्गु कलेक्शन वाले ने मीनाक्षी से अभद्र व्यवहार किया ताे पुलिसकर्मी ने दुकानदार काे थप्पड़ जड़ने पड़े ताे वह दुकान बंद करके भागा। मीनाक्षी ने बताया कि मेरी दुकान की तरह मग्गु कलेक्शन वाले की दुकान में भी दाे गलियाें में शटर हैं। मैं एक दिन दुकान बंद रखती हूं और अगले दिन खाेलती हूं। पड़ाेसी एेसा नहीं करता। संयुक्त व्यापार मंडल चेयरमैन दर्शन लाल वधवा का कहना है कि बाजाराें में नियम ताेड़ने वालाे के खिलाफ सख्ती नियमित रहनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Invoices of 12 shops were cut off due to breakdown of the particular distance


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AWzcgm
via IFTTT