साइबर ठगाें ने पेटीएम पर केवाईसी अपडेट कराने के बहाने सेक्टर-12 के व्यक्ति से 20 हजार ठग लिए। चांदनी बाग थाने में केस दर्ज कराया है। पसीना खुर्द के युवक के एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर ठगों ने कुरुक्षेत्र में एटीएम से साढ़े 11 हजार निकाल लिए। सेक्टर-29 थाना में केस दर्ज कराया है। सेक्टर-12 के संदीप शर्मा ने बताया कि 20 मई को पेटीएम पर केवाईसी अपडेट कराने के संबंध में मैसेज आया। 12 अंकों का मैसेज कर ठग ने पेटीएम खुलवा लिया।
मैसेज पर क्लिक करते ही ठग को उनके मोबाइल की स्क्रीन दिखने लगी। पेटीएम से किसी हर्शिल पटेल को 20400 रुपए ट्रांसफर किए। संदीप ने बताया कि मोबाइल पर ओटीपी आया, उन्होंने ठग को नहीं बताया। लेकिन ठग ने मैसेज देखकर यह रुपए निकाल लिए।
संदीप ने ऐसे बचाए अपने 70 हजार रुपए
ठग ने क्रेडिट कार्ड से 50998, 2040, 2040, 5100,10198 की ट्रांजेक्शन कर ली थी। तब उसने कॉल काट दी और तुरंत पेटीएम लॉगआउट कर दिया। फिर कस्टमर केयर पर फोन कर क्रेडिट कार्ड काे ब्लॉक करा दिया। इससे करीब 70 हजार रुपए बच गए।
इधर, कार्ड का क्लोन बना निकाले रुपए
पसीना कलां गांव के संजय ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका सिवाह स्थित बैंक में खाता है। 15 मई को उसने रुपए निकाले थे। अगले दिन 16 मई को 10 हजार और 1500 रुपए खाते से निकल गए। कार्ड को ब्लॉक करा दिया। एटीएम कार्ड उनके पास है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bWXeES
via IFTTT