हवा और बादलवाई से 3 डिग्री लुढ़क कर 330 पर पहुंचा तापमान, अभी 2 और छाए रहेंगे बादल

मौसम में हुए बदलाव के बाद लगातार तीसरे दिन भी अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को तापमान 3 डिग्री लुढक़कर 33 डिग्री पहुंच गया।
शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को पूरा दिन पूर्वा हवा चली तथा बादल छाए रहे लेकिन जिले में कहीं भी बरसात नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार व सोमवार को भी बादलवाही रहेगी तथा कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना है। शुक्रवार को जिले में हुई बरसात के चलते नरमे की ताजा की हुई बिजाई को नुकसान हुआ है लेकिन अगेती की हुई बिजाई के लिए यह बरसात संजीवनी बनकर आई। बरसात होने से तापमान में गिरावट आने से लू नहीं चलेगी जिस कारण नरमे की फसल खराब नहीं होगी। वहीं किसानों को कुछ दिनों के लिए सिंचाई करने की भी जरूरत नहीं है।


पानी बचाने के लिए सीधी बिजाई को महत्व दें किसान : 15 दिन बाद धान की रोपाई का काम शुरू हो जाएगा। लेकिन इस बार जिले में कोविड-19 के चलते लेबर की कमी है इसलिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग किसानों को नरमे की सीधी बिजाई करने के लिए प्रेरित कर रहा है। विभाग द्वारा किसानों को सीधी बिजाई करने वाली डीएसआर मशीन सब्सिडी पर दी जा रही है। इस मशीन पर विभाग किसान को 40 से 50 फीसदी तक सब्सिडी दे रहा है।

जानिए... सीधी बिजाई करने के फायदे

  • सीधी बिजाई के लिए लेबर की जरूरत नहीं होती।
  • सीधी बिजाई करने वाले खेत में पानी खड़ा नहीं रखना पड़ता।
  • सीधी बिजाई में किसान का लेबर खर्च बचता है तथा बड़े स्तर पर पानी की बचत होती है।

धान की सीधी बिजाई करें किसान : डीडीए
बरसात होने से अब कुछ दिन सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। गहरे पानी वाले रतिया व टोहाना क्षेत्र के किसानों से अपील है कि वे डीएसआर मशीन से सीधी बिजाई करें ताकि पानी की बचत हो सके।'' - राजेश सिहाग, डीडीए|

एक जून तक बरसात की संभावना
मौसम 1 जून तक परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना है। किसान धान की नर्सरी व नरमे की फसलों का ध्यान रखें।'' - एमएल खिचड़, कृषि एवं मौसम विभाग, हकृवि।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Temperature reached 330 by 3 degrees due to wind and cloud, now 2 more clouds will prevail


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TRP0HC
via IFTTT