हरपाल चौक के कंटेनमेंट जोन के लोगों ने क्वारेंटाइन पीरियड पूरा होने पर ग्रीन जोन घोषित करने की मांग की है। इस मांग को लेकर काफी संख्या में लोग जोन के बैरिकेड प्वाइंट पर जमा हो गए। जिससे वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने एसएचओ को सूचित किया। एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर उनकी बात सुनकर कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा तथा ग्रीन जोन करने का निर्णय एसडीएम लेंगे।
शाम को एसडीएम नवीन कुमार ने हरपाल चौक पर पहुंचकर कंटेनमेंट जोन के कुछ लोगों से बातचीत की। जिसमें जब उन्होंने कोरोना पॉजिटिव महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने पर ग्रीन जोन घोषित करने बारे कहा तो एसडीएम ने कहा कि कोविड-19 के नियमानुसार कंटेनमेंट जोन को 28 दिन से पहले ग्रीन जोन नहीं किया जा सकता। इसलिए वे इसका पालन करें तथा प्रशासन का सहयोग करें। जब उन्होंने कंटेनमेंट जोन के लाेगाें की समस्याओं बारे अवगत करवाया तो उन्होंने कहा कि वे कंट्रोल रूम से संपर्क करें यदि समाधान नहीं होता तो वे नोडल अधिकारी को अवगत करवाएं समाधान हो जाएगा।
ये रखी समस्याएं : कंटेनमेंट जोन के लोगों ने कहा कि चूंकि पॉजिटिव महिला की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है इसलिए इसे ग्रीन जोन घोषित कर उन्हें बाहर निकलने की राहत दी जाए क्योंकि पिछले 14 दिनों से घरों में रहने से उन्हें राशन, पानी, सफाई व्यवस्था तथा रोजगार आदि की समस्याएं आ रही हैं। यहां पर अधिकांश परिवार मध्य वर्गीय हैं। जिन्हें अब खाने के लाले पडऩे लगे हैं। कंट्रोल रूम से भी पूरा सामान नहीं मिल पाता।
^कोविड 19 के नियमानुसार कंटेनमेंट जोन के लोगों को 28 दिन क्वारेंटाइन रहना होगा। उन्होंने कहा कि जो उनकी समस्याएं हैं उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।'' - नवीन कुमार, एसडीएम|
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yO33GZ
via IFTTT