मसूदपुर में फंदे से लटका मिला बैंगलुरु से लौटा युवक, 40 लोगों पर हत्या का केस दर्ज, एक दिन पहले देकर आया था कोरोना की जांच के लिए सैंपल

मसुदपुर में बैंगलुरू से लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सुबह एक पेड़ से टंगा मिला। युवक एक दिन पहले ही हिसार के सिविल अस्पताल में कोरोना का सैंपल देकर आया था। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने 40 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। जहां मृतक की रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। देर शाम तक उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया गया। पुलिस भी हत्या के एंगल से इसकी जांच करेगी।

देर रात तक नहीं लौटा तो किसी ने फोन कर परिवार वालों को तालाब पर बुलाया

करीब 37 वर्षीय रामभगत करीब 15 वर्षों से बैंगलुरू में था। बैंगलुरू में वह शूज बेचने का काम करता था। शुक्रवार को हांसी आया था। हांसी आने पर उसने अपने परिजनों को फोन किया। जिस पर उसका भाई संतलाल व एक अन्य उसे हिसार के सिविल अस्पताल में ले गए। हिसार में उसकी सैंपलिंग करवाई गई। जिसके बाद वह गांव लौटा। पुलिस को दिए बयान संतलाल ने बताया कि उनका बड़ा भाई रामभगत दोपहर साढ़े तीन बजे घूमने के लिए बाहर गया था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद वह सरपंच के पास गए। सरपंच ने उन्हें अपने स्तर पर तलाश करने के लिए कहा। उन्होंने तलाश की, लेकिन रामभगत का कोई सुराग नहीं लगा। देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया कि तलाब की तरफ आओ। वह तलाब के समीप गए तो देखा कि पेड़ से रामभगत का शव लटका है। उसके गले में फंदा था। संतलाल के अनुसार उनका कुछ दिन पहले गांव में एक पक्ष के लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। एक युवती के मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट कर रहे थे। अब हत्या का आरोप लगा है। शव मिलने के बाद गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया। एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर गई।

पुलिस ने गांव के इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सुरेश उर्फ भिंडी, अशोक, काला उर्फ रोहताश, राजेंद्र, सुनील, धर्मा, सोमबीर, अंकित, जुगल, नरेश, वजीर, गोबिंद, प्रीतम, विकास, प्रदीप, विनोद, राजा, विक्रम, राहुल, नरेंद्र, जसबीर, रोहित, रामभगत, मटरा, संदीप, सम्मत, शमशेर, अरविंद, बबलू, बिदाम, सोनू, सोमी, कुलदीप, अमित, कुलदीप, पप्पू, राजकुमार, बिसु, रामफल व मनोज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर करेंगे कार्रवाई

रामभगत 15 साल से बाहर रहता था। हमने उनके परिजनों की स्टेटमेंट ली है। भाई की शिकायत पर 40 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव में दो पक्षों में पहले से झगड़ा चल रहा था। शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृशया में शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखे।'' -नवल सिंह, एसएचओ, सदर थाना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A young man returned from Bangalore found hanging in Masoodpur, 40 people were booked for murder, came a day before the sample for investigation


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XIRdGx
via IFTTT