नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को मेन बाजार में बिना रोस्टर सिस्टम के दुकानें खोलने पर 2 दुकानदारों के चालान काटे है।नपा सचिव महावीर सिंह ने बताया कि नगर पालिका ने बिना अनुमति दुकानें खोलने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया। मेन बाजार में 2 रेडीमेड गारमेंट्स दुकानदारों ने बिना अनुमति दुकानें खोल रखी थाी। नपा ने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर 7 टीमें बनाई है। हर टीम का एरिया सुनिश्चित किया गया है। टीमें हर रोज रोड पर राउंड लेगी। कोई दुकानदार रोस्टर सिस्टम तोड़कर दुकानें खोलेगा तोचालान काटे जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36IxuLm
via IFTTT