मंडी के शेड के नीचे पड़ा हजारों क्विंटल गला सड़ा गेहूं,अफसरों को पता ही नहीं

अनाज मंडी में पिछले एक सप्ताह से काफी मात्रा में खराब गेहूं पड़ा है। जिससे बदबू भी आ रही है। आसपास के लोगों ने प्रशासन से इसे उठवाने की मांग की है। वहीं मंडी के अधिकारी कभी तो इसे किसान का गेहूं बता रहे है कभी किसी व्यापारी का। वहीं एसडीएम ने इस मामले में सचिव से जानकारी लेकर जांच की बात कही है।


अनाज मंडी शेड के नीचे हजारों क्विंटल गला सड़ा गेंहूं पड़ा है। नियमानुसार मंडी में साफ सुथरा गेहूं आ सकता है। वैसे भी मार्केट कमेटी किसानों को गेहूं सुखाकर व सफाई कर लाने की अपील करती है। साफ सुथरे गेहूं को ही मंडी में गेट पास दिया जाता है। अधिकांश किसान गेहूं बेच कर काम निपटा चुके है। लेकिन सीजन के अंत में हजारों क्विंटल गला सड़ा गेहूं मंडी में कहां से आया। बताया जा रहा है कि ये गेहूं पिछले तीन दिनों से थैलों में भी भरा जा रहा है, जिसके दो ट्रक लोड कर भेजे भी जा चुके है।


इस बारे में मार्केट कमेटी के सचिव सुरेंद्र सैन का कहना है कि यह किसी किसान का गेहूं होगा। जोकि न बिकने पर यहीं छोड़ गया होगा। इस बारे में कर्मचारियों से जानकारी ली जाएगी।

सचिव से ली जाएगी जानकारी-एसडीएम
एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मंडी में पड़े खराब गेहूं को लेकर मार्केट कमेटी अधिकारियों से जवाब तलबी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thousands of quintals of rotten wheat lying under the shed of the market, the officials do not know


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2BccNvu
via IFTTT