शराब ठेकेदार के कारिंदे पर जानलेवा हमला करने वाले भांभू गैंग के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को अनिल वाल्मीकि व प्रवीण उर्फ पीनी नायक को भूना के हिसार रोड से काबू किया था। जिन्हें पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शनिवार को सुरजी नायक व अमन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने कबूल किया है कि ठेकेदार के कारिंदे वीरेंद्र शर्मा पर विक्रम भांभू नाढोड़ी के इशारे पर हमला किया गया था। पुलिस ने हमलावरों तक पहुंचने में सोशल मीडिया पर वायरल घटना की वीडियो से बड़ी सहायता मिली।
बता दें कि वीरेंद्र शर्मा निवासी भूना ने पुलिस बयान में बताया था कि वह ठेकेदार रामफल उर्फ बच्ची की पिकअप गाड़ी का ड्राइवर है। बीते मंगलवार को वह गाड़ी लेकर दफ्तर जा रहा था। जब वह शांति निकेतन स्कूल वाली गली में पहुंचा तो सामने से दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोगों ने गाड़ी के आगे बाइक लगाकर रोक लिया था। वहीं हमलावर जज ने देसी पिस्तौल उसकी कनपटी पर तान दी थी। मंदीप उर्फ पंजाबी ने हाथ में लोहे की राड और विक्रम भांभू ने डंडे से उस पर हमला किया था। वहीं शीलू नायक व सुरजी नायक भी हमले में शामिल थे। हालांकि पुलिस को जो वीडियो हाथ लगी उसमें अनिल वाल्मीकि, प्रवीण उर्फ पीनी, सुरजी नायक, अमन कुमार, सिल्लू नायक वारदात को अंजाम दे रहे थे। जबकि आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि विक्रम भांभू ने उन्हें फोन कर हमला करने के लिए दिशा निर्देश दिए थे। मंदीप उर्फ पंजाबी व जज इस घटना में शामिल नहीं थे। घायल रविंद्र शर्मा की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिले में लॉकडाउन के दौरान भी नशा तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XIYK8p
via IFTTT