युवती के संपर्क में आए आठ और ड्राइवर के टच में आए 28 लोगों के लिए सैंपल, अब 8 पॉजिटिव केस

शहर के रतिया चुंगी रोड पर इंद्रपुरा मोहल्ला निवासी युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार सुबह पुलिस ने नाके लगाकर पूरे इंद्रपुरा मोहल्ले को सील कर दिया। वाल्मीकि चौक से रतिया चुंगी को जाने के लिए यह मुख्य रास्ता है। इससे गुरुनानकपुरा मोहल्ला, इंद्रपुरा मोहल्ला व शक्ति नगर के लिए आवागमन बंद हो गया। वहीं नगर परिषद ने पूरे वार्ड नंबर 2 को सेनिटाइज किया। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित युवती के संपर्क में आए लोगों की जांच भी की। वहीं दूसरी ओर गांव चिंदड़ में भी संक्रमित आए प्राइवेट बस ड्राइवर के घर की गली को कंटेनमेंट व पूरे गांव को बफर जोन बनाया है।


युवती के संपर्क में चार परिवार के सदस्यों के अलावा 4 अन्य लोग मिलने आए थे। 26 मई की रात को वह अपने घर आई थी और घर से बाहर नहीं गई थी। युवती व उसके परिवार के संपर्क में आए 8 लोगों के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिए। वहीं चिंदड़ में प्राइवेट बस चालक के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर उसके संपर्क में आए 28 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

इंद्रपुरा मोहल्ला में 10 टीमें कर रहीं सर्वे

इंद्रपुरा के लोगों की जांच के लिए 10 टीमें तैनात की गई हैं। चिंदड़ में 15 से अधिक टीमें लोगों का हेल्थ सर्वे करने के लिए लगाई गई हैं।

पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर बंद किए रास्ते

युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सिटी एसएचओ यादविंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मोहल्ले को सील कर दिया। वाल्मीकि चौक के पास बेरिकेड्स व अन्य गलियों के पास पुलिस की तैनाती की गई । यहां आने -जाने वालों पर पाबंदी लगाई गई है।

गांव चिंदड़ में 15 टीमें कर रहीं हेल्थ सर्वे

गांव चिंदड़ के प्राइवेट बस चालक को अग्रोहा रेफर करने के बाद शनिवार को गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग की 15 से भी अधिक टीमें सर्वे करने में लगी हुई हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग चालक के संपर्क में आए अन्य लोगों को भी ट्रेस कर रहा है।

चिंदड़ में 28 सैंपल लिए: जिला महामारी अधिकारी

^10 टीमें इंद्रपुरा मोहल्ले में सर्वे करने के लिए लगा दी है। युवती के टच में आए 8 लोगों के सैंपल लिए हैं। वहीं चिंदड़ में 28 सैंपल लिए गए हैं। लोगों से अपील है कि मास्क पहने।'' -डॉ. विष्णु, जिला महामारी अधिकारी।

पॉजिटिव महिला के घर सहित 3 घरों में आने-जाने पर रोक

रतिया| गांव अहरवां की ढाणी रुड़ीवाली में कंटेनमेंट व बफर जोन को लेकर शनिवार को तहसीलदार विजय मोहन सियाल, उप सिविल सर्जन डाॅ. हनुमान सिंह, नोडल अधिकारी डाॅ. भरत सहारण, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश श्योकंद ने जायजा लिया। कंटेनमेंट जोन के अति संवेदनशील एरिया में महिला के घर सहित पड़ोस के तीन घरों को शामिल कर आने-जाने पर पूर्णतया रोक लगाई है। इसके अलावा बफर जोन में आसपास के 500 मीटर क्षेत्र को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कंटेनमेंट जोन में शामिल ढाणी के लोगों के स्वास्थ्य का चेकअप किया। बता दें कि तीन दिन पहले ही ढाणी में दिल्ली से लौटी 20 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। उसी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने रुड़ीवाली ढाणी को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल कर आने जाने पर भी रोक लगा दी। नोडल अधिकारी डाॅ. भरत सहारण ने बताया कि कंटेनमेंट जोन व बफर जोन में लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A sample of eight women who came in contact with the woman and 28 people who were in the driver's touch, now 8 positive cases


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gF6Gjy
via IFTTT