क्वारेंटाइन सेंटरों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए

कोविड-19 महामारी से आम लोगों को बचाने के लिए बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटरों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए। यहां आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार का अभाव या परेशानी महसूस नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा ने गांव इमलोटा के नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सर्वोदय स्कूल में बनाए गए संगरोध भवन का दौरा करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि इन भवनों में चिकित्सा, भोजन, पानी, सफाई, सीवरेज आदि की व्यवस्था दुरूस्त रहनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें और प्रशासनिक अधिकारी निरंतर इन भवनों पर निगरानी रखें। उपायुक्त ने इन भवनों में 14 दिन के संगरोध (क्वांरेटिन) का समय व्यतीत कर रहे नागरिकों से बातचीत की और कहा कि वे सभी पूरे हौंसले में रहें। उनको स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उपायुक्त ने तत्काल जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता शशिकांत को पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Basic facilities should be available in quarantine centers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MaFJGC
via IFTTT