टिड्डी दल से बचने के लिए किया सचेत

राजस्थान के रास्ते हरियाणा में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले टिड्डी दलों से बचने के लिए शनिवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान ने सरपंचों को आवश्यक तैयारी करने को लेकर दिशा निर्देश दिए। कृषि विभाग को सूचना मिली थी कि राजस्थान से टिड्डी दल प्रदेश में आने वाला है।


टिड्डीयाें से फसलों को बचाने के लिए सरकार ने भी तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में बीडीपीओ आशीष मान ने सरपंचों को बताया कि अपने अपने गांवों में सरपंच किसानों के माध्यम से टिड्डी दल पर नजर रखे। टिड्डियों के हमला करने पर किसान ढोल बजाकर, खेतों में धुआं करके, पटाखे छोड़ कर टिड्डियों को भगा सकते है। इसके साथ ही किसान अपने ट्रैक्टर सहित स्प्रे टैंक में पानी भरकर तैयार रखें। किसान टिड्डियों से बचने के लिए क्लोरपायरोफोस 20 ईसी और 50 ईसी सहित लैंडा दवा का स्प्रे कर सकते है। इस दौरान कई गांवों के सरपंच मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wary to avoid locust party


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TTYH8N
via IFTTT