आयुष विभाग ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बांटी दवाइयाें की किट

आयुष विभाग के महानिदेशक अतुल द्विवेदी एवं दादरी उपायुक्त शिवप्रसाद के मार्गदर्शन में शनिवार को दादरी शहर व बौंद खुर्द में नागरिकों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दवाइयों की किट प्रदान की। दादरी के जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि दादरी के कंटोनमेंट क्षेत्र में आयुष विभाग की ओर से चिकित्सक व अन्य स्टाफ लोगों को नि:शुल्क दवाइयों की किट बांट रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आज चंपापुरी में डाॅ. सुनील जांगड़ा, विकास, इंद्र व डाॅ. पूनम ने घर-घर जाकर नागरिकों को आयुष दवाइयों की किट प्रदान की। गांव बौंद खुर्द में डाॅ. सतीश भोला, डाॅ. राजेश, पंकज अग्रवाल डिस्पेंसर ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उनको सुरक्षा किट प्रदान की। सांवड़ में डाॅ. सोनम, दंत चिकित्सक डाॅ. राजकुमार, दर्शना व एएनएम मुन्नीदेवी, हैल्थ इंस्पेक्टर राजबीर ने ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की और उन्हें महामारी के प्रति जागरूक किया। डाॅ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि आयुष विभाग इस समय स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर महामारी को रोकने में पूरा योगदान दे रहा है। आयुर्वेद की दवाइयों का प्रयोग करने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्घि होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Department of AYUSH distributed kits for increasing immunity


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XLNcRD
via IFTTT