शाम को 7 से सुबह 7 बजे तक कोई नागरिक अपने घरों से बाहर न निकले

एसडीएम डॉ. विरेंद्र सिंह ने शहर का गत रात्रि दौरा करते हुए लॉकडाउन की पालना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि शाम को 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक कोई नागरिक अपने घरों से बाहर ना निकलें। एसडीएम डाॅ. विरेंद्र सिंह ने दादरी शहर के लाजपतराय चौक, बसस्टैंड रोड, हीरा चौक, चरखी गेट, बधवाना गेट, मेन मार्केट, महेंद्रगढ़ चुंगी, ढाणी रेलवे फाटक, रेलवे रोड आदि बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ दुकानें खुली हुई मिलीं, जिनको एसडीएम ने तत्काल बंद करने के आदेश दिए। एसडीएम ने कहा कि शाम चार बजे के बाद शहर में मेडिकल की वही दुकानें खुली रहेंगी, जिनको अनुमति दी गई है। उन्होंने नागरिकों को समझाया कि वे शाम सात बजे के बाद घर से ना निकलें।

शाम 7 से सुबह 7 बजे तक शहर में लोगों के बाहर घूमने पर पाबंदी लगाई हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जो लॉक डाउन लगाया हुआ है, आम नागरिकों को उसका पालन करना चाहिए। एसडीएम ने विदेश से आए प्रवासी भारतीयों के ठहरने का प्रबंध देखने के लिए होटल पोरटा, रैडिसन, तुषार आदि का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि किसी प्रवासी भारतीय के आने के बाद होटल में उस व्यक्ति को अलग से क्वांरेटाइन में रखा जाएगा। होटल संचालक को उन्होंने निर्देश दिए कि एनआरआई को समय पर भोजन-पानी आदि दें व होटल की सफाई का ध्यान रखें। शहर के नागरिक बार-बार सेनिटाइजर, साबुन का प्रयोग करते रहें। इसके अलावा रूटीन में भी शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए किसी व्यक्ति से बात करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
No citizens should leave their homes from 7 to 7 in the evening


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3exJ5j2
via IFTTT