आंधी और बारिश से टूटे166 बिजली के पाेल, 24 घंटे बाधित रही सप्लाई

शुक्रवार शाम को आंधी के साथ हुई बारिश के कारण जिले भर में बिजली निगम को लाखाें का नुकसान हुआ है। जिलेभर में लगभग 166 बिजली के पोल व करीबन 60 पेड़ गिर कर क्षतिग्रस्त होने के कारण जिलेभर में बिजली आपूर्ति आधी रात तक बाधित रही है। निगम के कर्मचारियों द्वारा रात भर लाइनों को जोड़ने के कार्य को करते हुए संभावित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई शुरू रात को ही कर दी गई थी। वहीं कुछ इलाकों में शनिवार शाम तक बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी। बिजली निगम द्वारा आंधी व बारिश के कारण लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।


शुक्रवार शाम को तेज आंधी के साथ हुई बारिश व ओलावृष्टि के कारण जहां तापमान में गिरावट हुई है। वहीं तेज आंधी के कारण जिले में लगभग 166 बिजली के पोल गिर गए है। जिसके कारण जिले भर में आधी रात तक बिजली सप्लाई बाधित रही। बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा रात को ही बिजली सप्लाई को सुचारू करने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। जिससे कुछ क्षेत्रों में आधी रात से बिजली सप्लाई दी गई, तो वहीं कुछ इलाकों में ज्यादा नुकसान होने के कारण 24 घंटे बाद बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी। बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण कुछ क्षेत्रों में पेयजल की सप्लाई भी नहीं हो सकी जिसके कारण आम जन को काफी परेशान होना पड़ा। जिले भर में शुक्रवार को बिगड़े मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं। तेज आंधी और बारिश ने काफी नुकसान किया है। कई पेड़ों सहित बिजली के पोल व तार टूट गए। जिससे शुक्रवार शाम से ही बिजली सप्लाई कई घंटे तक प्रभावित रही।

बारिश फसलों के लिए लाभदायक

कृषि विभाग के टीए जितेन्द्र सिहाग ने बताया कि जिले भर में हुई बारिश से खरीफ की फसलों को फायदा हुआ है। क्योंकि इस समय तापमान बढ़ने के कारण फसलें मुरझा रही थी। बारिश होने के कारण तापमान में हुई गिरावट से फसलों की ग्रोथ अच्छी होगी। वहीं कुछ क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई है, जिसके कारण नरमे की फसल में कुछ प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। लेकिन अभी तापमान सही होने के कारण फसलों में इतना नुकसान नहीं हुआ है। फसलें अभी ग्रोथ कर रही है जो जल्द ही रिकवरी कर लेंगी।

निगम का लाखों का हुआ नुकसान: ओमबीर सिंह

^आंधी व बारिश के कारण टूटे बिजली के पोल व तारों को कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार शाम से ही ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया था। जिलेभर में लगभग 166 पोल टूटने की जानकारी अभी तक सामने आई है। इससे निगम का लाखों का नुकसान हुआ है। जिले भर में बिजली सप्लाई सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे है।'' -ओमबीर सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
166 electric pallets broken due to storm and rain, supply interrupted for 24 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XhW1nx
via IFTTT