महम-रोहतक लींक रोड के निर्माण कार्य के शिलान्यास के छह माह बाद नगर परिषद ने रोड का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। रोड का निर्माण कराने के लिए नगर परिषद चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने बीते वर्ष नवंबर माह में कार्य का शिलान्यास किया था। निर्माण कार्य पर करीब 40 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। नप अधिकारियों ने रोड का निर्माण कार्य तीन दिनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।
महम-रोहतक लींक रोड का निर्माण करीब दस वर्ष पहले नगर परिषद द्वारा ही किया गया था। लंबे समय से रोड की मरम्मत नहीं हुई है। मरम्मत के अभाव में रोड की हालत जर्जर हो चुकी है। रोड पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। यह रोड महम रोड और रोहतक रोड को आपस में जोड़ता है। इसके चलते यहां से वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। रोड की जर्जर हालत के कारण वाहन चालकों को परेशानी होती है। वाहन चालकों की सुविधा के लिए नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने नवंबर में रोड के नवनिर्माण का शिलान्यास किया था। शिलान्यास होने के बाद भी लंबे समय से रोड का नवनिर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। लॉकडाउन में राहत मिलने पर नप अधिकारियों ने शनिवार को रोड का नवनिर्माण कार्य शुरू करवा दिया। नप द्वारा रोड पर प्रीमिक्स कारपेट बिछाई जा रही है।
वाहनों को सिविल रोड पर किया डायवर्ट :
महम-रोहतक लिंक रोड से निजी वाहनों के साथ-साथ रोडवेज की बसें भी गुजरती हैं। रोडवेज बसों को डायवर्ट करने और निजी वाहनों को डावयर्ट करने की व्यवस्था करने के लिए नप ने रोडवेज विभाग और ट्रैफिक पुलिस को भी काफी पहले ही पत्र लिख लिख दिया था। शनिवार को कार्य शुरू करने पर नप अधिकारियों ने रोड को दोनों तरफ से बंद कर दिया। यहां से गुजरने वाले वाहनों को सिविल रोड पर डायवर्ट कर दिया गया। नप द्वारा तैयार किए जाने वाले रोड की चौड़ाई करीब 25 फीट की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि रोड की हालत जर्जर होने के कारण किनारों की तरफ से उखड़ा हुआ है। इससे रोड की चौड़ाई कम हो गई है। नवनिर्माण होने पर रोड की चौड़ाई करीब 25 फीट हो जाएगी।
प्रशासन से मंजूरी लेकर शुरू करवाया है कार्य
^महम-रोहतक लींक रोड जर्जर होने के चलते इसका निर्माण किया जाना था। लॉकडाउन के चलते कार्य लंबे समय से बंद पड़ा था। अब प्रशासनिक अधिकारियों की मंजूरी लेकर रोड का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। कार्य तीन दिनों में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।
अजय कुमार, जेई, नगर परिषद, गोहाना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Zz2onM
via IFTTT