चार माह के बच्चे की नाक से जब सैंपल लिए गए तो दादी ने आंखें मूंद ली, डॉक्टर भी सकते में थे

सिविल अस्पताल में शनिवार को बड़े बाजार का एक परिवार कोरोना टेस्ट करवाने के लिए पहुंचा। इस दौरान डॉक्टर भी चिंतित दिखे, क्योंकि जांच कराने आए परिवार में एक चार माह का बच्चा भी था। जब बच्चे के टेस्ट की बारी आई तो मां ने कहा कि वह नन्हीं सी इस जान की जांच नहीं देख पाएगी। बच्चे के पिता ने तब अपनी मां को बुलाया। फिर दादी ने उसे गोद में लिया। जब डॉक्टर बच्चे के नाक से सैंपल ले रहे थे, तब दादी भी यह सब देख न पाईं। उन्होंने आंखें मूद ली। बहरहाल, परिवार के किसी व्यक्ति में कोई लक्षण नहीं थे।

दिल्ली से मिलने आए नाना की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव

वहां मौजूद डाॅक्टरों ने बताया कि परिवार से मिलने के लिए हाल ही में दिल्ली से बच्चे के नाना आए थे। परिजनों का कहना है कि वापस जाने के बाद नाना कोरोना पॉजिटिव मिले। इस वजह से एहतियात के तौर पर बच्चे समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी कोरोना टेस्ट करवाया। हालांकि अभी तक विभाग के पास नाना या उनके अन्य परिजनों में से किसी की भी रिपोर्ट आधिकारिक रूप से नहीं आई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो | सुमित कुमार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bYIOUL
via IFTTT